MS Dhoni की सलाह ने दिलाई वेस्टइंडीज टीम को जीत! कप्तान शाई होप ने किया खुलासा

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 3 दिसंबर को हुआ. सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम वेस्टइंडीज के तरफ से एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मैच के बाद कप्तान होप ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जिक्र करते हुए कहा, धोनी की सीख उनके काम आई है.
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 3 दिसंबर को हुआ. सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम वेस्टइंडीज के तरफ से एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. वेस्टइंडीज ने मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया. मैच के दौरान वेस्टइंडीज टीम के कप्तान शे होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. शे होप ने मैच में शतक जड़ा. पहले वनडे में कुल 651 रन बने, दोनों टीमें इस दौरान 300 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. गौर-तलब है कि वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप 2023 में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. विश्व कप के समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज का ये पहला सीरीज है. सीरीज में वेस्टइंडीज का ये शानदार शुरुआत है. बता दें, यह वेस्टइंडीज की घर पर वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी है. मैच के बाद वेस्टइंडीज टीम के कप्तान होप ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जिक्र करते हुए कहा, धोनी की सीख उनके काम आई है.
उन्होंने कहा, ‘इस शतक से टीम जीती और मैं इसलिए ही खेलता हूं. खुश हूं कि हम जीत गए, मैंने कुछ समय पहले बहुत-बहुत मशहूर शख्स एमएस धोनी से बातचीत की थी, उन्होंने तब मुझसे कहा था कि क्रीज पर आपके पास हमेशा उससे ज्यादा समय होता है, जितना आप सोचते हैं कि आपके पास है. मेरे दिमाग में यह बात घर कर गई थी. हमने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है, कोशिश करेंगे कि इसे अगले मैच में भी रिपीट करें.’
वेस्टइंडीज टीम के कप्तान शे होप ने इस मैच के दौरान शतक के साथ अपना 5000 ODI रनों का आंकड़ा पार किया और सबसे तेज 5000 ODI रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उन्होंने विव रिचर्ड्स और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली. होप ने 114वीं वनडे पारी में यह कारनामा किया. सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम दर्ज है, उन्होंने 97 पारियों में ऐसा किया था.
सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी के दौरान हैरी ब्रूक के शानदार अर्धशतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 325 रन बोर्ड पर लगाए. बता दें, भारत की मेजबानी में खेली जा रही विश्व कप 2023 में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन खराब रहा था. जिसके बाद इस सीरीज में इंग्लैंड के लिए यह अच्छी शुरुआत कही जा रही थी. हालांकि बल्लेबाजों की इस मेहनत पर उनके गेंदबाजों ने पानी फेर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




