धोनी ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी चीज रोक सकती है भारत का रास्ता? जानिए क्या कहा

Updated at : 04 Feb 2026 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni on Team India

एमएस धोनी और भारतीय क्रिकेट टीम

MS Dhoni on team India: एमएस धोनी को पूरा भरोसा है कि सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने में सफल रहेगी. धोनी ने टीम के अनुभव और खिलाड़ियों के रोल की तारीफ की है, लेकिन साथ ही 'ओस' को लेकर बड़ी चेतावनी भी दी है. जानिए माही ने और क्या कहा.

विज्ञापन

MS Dhoni on team India: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. साल 2007 में भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले माही को पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया अपना खिताब बचाने में सफल रहेगी. एक कार्यक्रम में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू से बात करते हुए धोनी ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली इस टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने माना कि यह टीम टूर्नामेंट की सबसे कम्प्लीट यानी पूरी टीम है. हालांकि, भारत की जीत के दावों के बीच धोनी ने एक ऐसी चीज के बारे में भी चेतावनी दी है, जो मैच का पासा पलट सकती है.

सूर्यकुमार की टीम के पास सब कुछ मौजूद

एमएस धोनी का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम के पास वो हर संसाधन मौजूद है जो एक चैंपियन टीम को चाहिए होता है. उन्होंने टीम की ताकत पर बात करते हुए साफ कहा कि भारत इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. धोनी के मुताबिक एक अच्छी टीम के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो सब इस टीम के पास है. उनका यह भरोसा दिखाता है कि सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम का बैलेंस बहुत शानदार बन गया है.

अनुभव और रोल बनाता है खास 

टी20 क्रिकेट बहुत तेज होता है और इसमें दबाव भी बहुत ज्यादा होता है. धोनी ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय टीम का अनुभव उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाता है. उन्होंने कहा कि इस टीम के खिलाड़ियों ने लंबे समय तक दबाव में खेला है, इसलिए वे जानते हैं कि मुश्किल समय में कैसे खेलना है. सबसे अच्छी बात यह है कि हर खिलाड़ी को अपना रोल पता है. जब खिलाड़ियों को पता होता है कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है, तो उनका प्रदर्शन अपने आप निखर जाता है.

ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर 

जहां एक तरफ धोनी ने भारत को जीत का दावेदार बताया, वहीं उन्होंने ‘ओस’ (Dew) को लेकर चिंता भी जाहिर की. धोनी ने साफ शब्दों में कहा कि जो चीज मुझे परेशान करती है, वह है ओस. मुझे ओस बिल्कुल पसंद नहीं है. माही का मानना है कि ओस खेल का पूरा नक्शा बदल देती है. जब मैदान पर ओस गिरती है तो टॉस बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है और फिर मैच में नतीजा किसी भी तरफ जा सकता है. उनके खेलने के समय भी ओस एक डराने वाला फैक्टर हुआ करती थी.

ज्यादातर मैच जीतेगा भारत 

धोनी भारतीय टीम की क्षमता को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि उन्होंने एक बड़ा दावा कर दिया. उनका कहना है कि अगर हालात सामान्य (न्यूट्रल) रहें और ओस का असर न हो, तो भारत दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकता है. धोनी ने कहा अगर हम दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ 10 मैच खेलें और परिस्थितियां न्यूट्रल रहें, तो भारत उनमें से ज्यादातर मैच जीतेगा. बस डर इस बात का है कि टी20 में नॉकआउट स्टेज में किसी दूसरी टीम के खिलाड़ी का दिन बहुत अच्छा न हो जाए, जो अकेले मैच पलट दे.

इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया 

टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन भी धोनी के भरोसे को सही साबित करता है. 2024 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत ने कोई भी सीरीज नहीं हारी है और 32 में से 27 मैच जीते हैं. भारत रैंकिंग में भी नंबर वन है. 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत में ही होना है. ऐसे में टीम के पास इतिहास रचने का मौका है. आज तक कोई भी मेजबान देश टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है और न ही किसी टीम ने अपना खिताब डिफेंड किया है. सूर्यकुमार की सेना के पास यह दोनों रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है.

 ये भी पढ़ें-

30 लाख कमाना चाहता… रांची में रहने के लिए धोनी को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा

हरारे में होगी भारत और अफगानिस्तान की टक्कर, जानें कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

MCC New Rules: आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर नहीं रुकेगा खेल, टेस्ट क्रिकेट में बदले नियम

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola