Video: धोनी ने एक हाथ से मारा छक्का, रविंद्र जडेजा ने लपका कैच, CSK vs PBKS मैच में गजब का संयोग

Updated:
विज्ञापन

MS Dhoni hitting one handed six

CSK vs PBKS : चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में एक गजब का संयोग हुआ. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक हाथ से छक्का मारा, तो बाउंड्री के बाहर खड़े चेन्नई के ही खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने उनका कैच लपक लिया. धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

CSK vs PBKS : पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की पूरी टीम 190 रन पर आल आउट हो गई. सीएसके 19.2 ओवर ही खेल पाई. कप्तान एमएस धोनी 7वें नंबर पर जब बल्लेबाजी करने उतरे तो गजब का संयोग हुआ. युजवेंद्र चहल की गेंद पर धोनी ने आक्रामक शॉट लगाया. उन्होंने केवल एक हाथ से गेंद को सीमा रेखा के बाहर छक्के के लिए भेज दिया. लेकिन उसे बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े रविंद्र जडेजा ने कैच कर लिया. इस मजेदार क्षण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

CSK vs PBKS : धोनी ने 11 रनों की पारी खेली

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी टीम के तेजी से रन तो बनाए, लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. धोनी ने केवल 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए. धोनी का स्ट्राइक रेट 275 का रहा.

चेन्नई की ओर से सैम करन ने खेली तूफानी पारी

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से युवा बल्लेबाज सैम करन ने विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए. करन के दम पर ही चेन्नई का स्कोर 190 तक पहुंचा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola