MS Dhoni ट्रेनिंग कैंप में कर रहे हैं चौके-छक्कों की बारिश, आईपीएल 2023 के लिए पूरी तरह तैयार, देखें Video

MS Dhoni Batting Viral Video: आईपीएल 2023 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जमकर तैयारी कर रहे हैं. सीएसके ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें धोनी प्रैक्टिस के दौरान जमकर चौके-छक्के लगा रहे हैं.
MS Dhoni Batting Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन का पहला मुकाबला गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. आईपीएल को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आगामी आईपीएल सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं. चेपॉक में सीएसके ट्रेनिंग कैंप के दौरान धोनी अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एमएस धोनी के बैटिंग प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है. सीएसके ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘धाला अपडेट 7 बजकर 29 मिनट’. इस वीडियो में कप्तान धोनी लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आईपीएल 2023 से पहले धोनी के बल्ले से निकल रहे इन छक्कों को देख फैंस काफी खुश हैं. फैंस को पूरी उम्मीद है कि प्रैक्टिस के तरह धोनी का बल्ला आईपीएल में भी जमकर बोलेगा.
Thala Update!
⏳: 1️⃣9️⃣ : 2️⃣9️⃣#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/lr5a1c3E6i— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 9, 2023
एमएस धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वहीं, अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है. धोनी ने पहले भी दिए अपने बयान में यह साफ किया है कि वह आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे. हालांकि इसको लेकर अभी तक धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही धोनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




