मोहम्मद रिजवान ईडन गार्डन्स में लाइव मैच के दौरान ही पढ़ने लगे नमाज? वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान ईडन गार्डन्स में लाइव मैच के दौरान ही पढ़ने लगे नमाज? वीडियो वायरल

इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी की पूरी टीम 4303 ओवर में 244 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शानदार प्रदर्शन किया. रिजवान ने 9 मैचों की 8 पारियों में कुल 395 रन बनाया.

विज्ञापन
undefined

इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को आखिरी लीग मैच हारने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में सफर समाप्त हो गया है. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें रिजवान मैदान पर ही नमाज पढ़ते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वीडियो कोलकाता के ईडन गार्डन्स का है, जहां इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया.

undefined

रिजवान के लिए शानदार रहा वर्ल्ड कप

इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी की पूरी टीम 4303 ओवर में 244 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शानदार प्रदर्शन किया. रिजवान ने 9 मैचों की 8 पारियों में कुल 395 रन बनाया.

undefined

ईडन गार्डन्स में रिजवान ने की लाइव मैच के दौरान नमाज अदा

मोहम्मद रिजवान का नमाज पढ़ते हुए जो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा, उसे ईडन गार्डन्स का बताया जा रहा है. वीडियो में रिजवान को साफ तौर पर मैदान के अंदर नमाज पढ़ते देखा जा सकता है. हालांकि यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि वीडियो ईडन गार्डन्स का ही है. बताया जा रहा है कि जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ था, तब रिजवान ने नमाज पढ़ा था.

Also Read: Watch: विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान में हुआ पंगा, अधिक समय लेने पर भारतीय स्टार ने दिया यह रिएक्शन
undefined

पहले भी मैच के दौरान नमाज अदा कर चुके हैं रिजवान

लाइव मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान का नमाज अदा करते हुए वीडियो पहली बार वायरल नहीं हुआ है. बल्कि इससे पहले भी कई मैचों में रिजवान को ऐसा करते हुए देखा गया है. वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मैच में भी नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में रिजवान का नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इससे पहले 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान भी उन्हें ऐसा करते देखा गया था. इसके साथ ही रिजवान को अमेरिका में रोड किनारे नमाज अदा करते हुए देखा गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था.

Also Read: पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद, शोएब मलिक का आया बड़ा बयान कहा- ‘अफगानिस्तान ने हमसे…’
undefined

रिजवान को लेकर हुई थी शिकायत

लाइव मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान के नमाज अदा करने को लेकर काफी बवाल भी हो चुका है. इसकी शिकायत आईसीसी से भी की जा चुकी है. एक भारतीय वकील ने रिजवान के खिलाफ आईसीसी के सामने शिकायत की थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola