VIDEO: ‘स्वार्थी हैं विराट कोहली’, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने लाइव टीवी शो में उगला जहर

प्रोफेसर के नाम से मशहूर पूर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, रोहित शर्मा भी स्वार्थी क्रिकेट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. क्योंकि रोहित शर्मा टीम के लिए खेल रहे हैं, खुद के लिए नहीं.
विराट कोहली के 49वें शतक की इस समय पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार को विराट कोहली ने 121 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली. कोहली की शतकीय पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंद डाला और लगातार 8वीं जीत दर्ज की. बहरहाल इस समय कोहली की तारीफ में कसीदे गढ़े जा रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान मोहम्मद हफीज कोहली की इस उपलब्धि पर जहर उगलने से बाज नहीं आए.
हफीज ने कोहली को बताया स्वार्थी
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पाकिस्तान टीवी चैनल पर ‘गेम ऑन है’ शो में विराट कोहली के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा, मैंने विराट कोहली की बल्लेबाजी में स्वार्थ देखा है. ऐसा मौजूदा वर्ल्ड कप में तीसरी बार हुआ है. उन्होंने आगे कहा, विराट कोहली अपना 49वां शतक पूरा करने के लिए एक रन लिया. उन्होंने उस समय अपने शतक को टीम से ऊपर रखा. टीम की जरूरत को नहीं समझा.
Also Read: विराट कोहली ने 14 साल पहले ईडन गार्डन्स में ही लगाया था पहला वनडे शतक, 49वां भी कोलकाता में ही जमाया
https://twitter.com/SharyOfficial/status/1721419740537590099
मोहम्मद हफीज ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की
प्रोफेसर के नाम से मशहूर पूर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, रोहित शर्मा भी स्वार्थी क्रिकेट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. क्योंकि रोहित शर्मा टीम के लिए खेल रहे हैं, खुद के लिए नहीं. रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए हफीज ने कहा, रोहित भी शतक जड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा टीम को आगे रखा है.
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने केएल राहुल की खेल भावना पर भी सवाल उठाया
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने जहर उगलते हुए केएल राहुल को भी अपने निशाने पर लिया. हफीज ने कहा, केएल राहुल को भी शतक न बना पाने पर नाखुशी जाहिर करते हुए देखा है. उन्होंने जहर उगलते हुए कहा, केएल राहुल ने जब भारतीय टीम को जीत दिलाई तो उन्हें जश्न मनाना चाहिए था, लेकिन उनके चेहरे पर टीम की जीत की खुशी से अधिक अपने शतक न बना पाने की निराशा अधिक दिख रही थी.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने वनडे में जमाया 49वां शतक, सचिन की बराबरी की
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में विराट कोहली ने 121 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस दौरान वनडे क्रिकेट में अपना 49वां शतक भी पूरा कर लिया और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. जबकि केएल राहुल केवल 8 रन ही बना पाए. अफ्रीका के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने 87 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










