ePaper

महेंद्र सिंह धौनी की ब्रांड वैल्यू बरकरार, विज्ञापनदाताओं का है उनपर विश्वास, जानें आईपीएल में कितनी होगी कमाई

Updated at : 19 Oct 2020 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धौनी की ब्रांड वैल्यू बरकरार, विज्ञापनदाताओं का है उनपर विश्वास, जानें आईपीएल में कितनी होगी कमाई

Mahendra Singh Dhoni : आईपीएल के इस सीजन में सबसे फेवरिट टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. संभव है कि वो इस सीजन में अगले दौर में भी ना जा पाये, बावजूद इसके सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह की धौनी पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. विज्ञापन वर्ल्ड में महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) की डिमांड बनी हुई है.

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni : आईपीएल के इस सीजन में सबसे फेवरिट टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. संभव है कि वो इस सीजन में अगले दौर में भी ना जा पाये, बावजूद इसके सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह की धौनी पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. विज्ञापन वर्ल्ड में महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) की डिमांड बनी हुई है.

महेंद्र सिंह धौनी रिटायर हो चुके हैं लेकिन TAM इंडिया रिसर्च की डिविजन TAM Sports के अनुसार धौनी अभी 16 ब्रांड के साथ जुड़े हैं, जो उनकी कमाई का बहुत बड़ा जरिया हैं. अनुमान है कि धौनी इस आईपील के दौरान विज्ञापनों से 120 से 150 करोड़ तक की कमाई कर सकते हैं. धौनी के पास जो ब्रांड हैं उनकी चर्चा करें तो उनके पास एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड आफ इंडिया (AMFI), खाताबुक एवं ड्रीम 11 जैसे ब्रांड का विज्ञापन है.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार BrandBuilding.com के फाउंडर अंबी परमेश्वरम का कहना है कि धौनी की अलग इमेज है, वे हर विज्ञापन में अलग दिखते हैं और उनकी पर्सनैलिटी लोगों को इंस्पायर करती है. धौनी आईपीएल में बड़ा ब्रांड हैं जिसके कारण उन्हें ज्यादा विज्ञापन मिलते हैं, चूंकि वे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इसलिए उनके पास समय भी ज्यादा है विज्ञापन सूट करने के लिए.

Also Read: IPL 2020, CSK vs RR, Live Score : राजस्थान की विस्फोटक शुरुआत, स्टोक्स और उथप्पा की जोड़ी मैदान पर, RR 20/0

धौनी विज्ञापन दाता कंपनियों की पहली पसंद इसलिए भी हैं क्योंकि वे विराट कोहली से कम फीस लेते हैं. धौनी हर ब्रांड के लिए 4 से 6 करोड़ के बीच चार्ज करते हैं. संन्यास के बावजूद धौनी का यह रेट कायम है. विराट कोहली उनसे 30 प्रतिशत अधिक फीस लेते हैं, जबकि ब्रांड वैल्यू के हिसाब से वे कहीं भी कोहली से कम नहीं है और उनका आफ सीजन ब्रांड वैल्यू बना हुआ है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola