साक्षी ने रोमांटिक अंदाज में धौनी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा - बाल हो गये सफेद और...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jul 2020 6:53 PM
MS Dhoni Happy Birthday : महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने आज उनके जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में बधाई दी है. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है-आज अपने जन्मदिन पर तुम एक साल और बड़े हो गये. बाल थोड़े और सफेद हो गये हैं, तुम और स्मार्ट और प्यारे हो गये हो. तुम एक ऐसे व्यक्ति हो जो शुभकामनाओं और गिफ्ट से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होते, तो चलो तुम्हारे जीवन के एक और साल का हम केक काटकर और कैंडिल जलाकर जश्न मनाते हैं. हैप्पी बर्थडे हैसबैंड.
रांची : महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने आज उनके जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में बधाई दी है. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है-आज अपने जन्मदिन पर तुम एक साल और बड़े हो गये. बाल थोड़े और सफेद हो गये हैं, तुम और स्मार्ट और प्यारे हो गये हो. तुम एक ऐसे व्यक्ति हो जो शुभकामनाओं और गिफ्ट से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होते, तो चलो तुम्हारे जीवन के एक और साल का हम केक काटकर और कैंडिल जलाकर जश्न मनाते हैं. हैप्पी बर्थडे हैसबैंड.
साक्षी ने आज महेंद्र सिंह धौनी की जो तसवीर शेयर की है, उसमें वे अपने प्यारे कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं. यह तसवीर धौनी के घर की है, जिसमें वे अपने चार पालतू कुत्तों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धौनी को अपने कुत्तों से बहुत प्यार है और वे हमेशा उनके साथ समय बीताते हैं. धौनी को गाड़ियों का भी बहुत शौक है और उनका यह शौक हमेशा मीडिया की सुर्खियां बना है.
महेंद्र सिंह धौनी आज 39 साल के हो गये हैं. लॉकडाउन के दौरान आईपीएल का आयोजन नहीं होने की वजह से महेंद्र सिंह धौनी अपने परिवार के साथ अपने घर रांची में हैं. दो दिन पहले यानी पांच जुलाई को महेंद्र सिंह धौनी और साक्षी धौनी ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनायी थी. उस दिन भी साक्षी धौनी ने एक प्यारी सी तस्वीर और मैसेज शेयर किया था. जिसमें धौनी के साथ जीवा और साक्षी भी हैं और यह बहुत ही प्यारी तसवीर है, जिसमें जीवा धौनी की छाती पर बहुत ही प्यार से बैठी दिख रही है.
आज धौनी के जन्मदिन पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने धौनी को जन्मदिन की बधाई दी है. बीसीसीआई की तरफ से भी महेंद्र सिंह धौनी को ट्वीट करके बधाई दी गयी है. साथ ही बीसीसीआई ने एक और ट्वीट किया है जिसमें सौरव गांगुली और मयंक अग्रवाल धौनी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CCVDg3in64h/
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










