झटके पर झटका, चैंपियंस ट्रॉफी उद्घाटन मैच से पहले न्यूजीलैंड का एक और खिलाड़ी चोटिल, टीम से बाहर

Updated:
विज्ञापन

Lockie Ferguson ruled out of NZ Champions Trophy Squad.

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच से पहले न्यूजीलैंड को एक और झटका लगा है. कराची में पहला मैच कल 19 फरवरी को खेला जाना है.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत कल बुधवार 19 फरवरी को होनी है. लेकिन न्यूजीलैंड की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही. उसके चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है. कराची में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे पहले मैच के अपने अभियान की शुरुआत से पहले लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है. 

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक्स (ट्विटर) पर अपने बयान में कहा कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैर की चोट के चलते आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं. कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करने के बाद उन्हें अपने दाहिने पैर में दर्द महसूस हुआ. प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह पूरे टूर्नामेंट के लिए फिट नहीं हो पाएंगे. टूर्नामेंट की निकटता और इसकी छोटी अवधि को देखते हुए, फर्ग्यूसन को पुनर्वास के लिए घर भेजने का फैसला किया गया. 

उनकी जगह कैंटरबरी किंग्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है, जो जल्द ही पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे. पाकिस्तान के खिलाफ कल 19 फरवरी को ही मैच है, ऐसे में फिलहाल तुरंत उनके टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है. जैमीसन ने दिसंबर में ड्रीम 11 सुपर स्मैश के जरिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी. पीठ में तनाव फ्रैक्चर के कारण 10 महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद, उन्होंने कैंटरबरी किंग्स को ग्रैंड फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. 

ब्लैककैप्स के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने फर्ग्यूसन की चोट को टीम के लिए बड़ा झटका बताया. उन्होंने कहा, “हम लॉकी के लिए सचमुच निराश हैं. लॉकी गेंदबाजी समूह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्रमुख टूर्नामेंटों का काफी अनुभव लेकर आया है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं तथा आशा करते हैं कि वह जल्द ही खेल में वापस आ जाएंगे.”

स्टीड ने यह भी कहा कि जैमीसन की गति और अतिरिक्त उछाल उन्हें पाकिस्तान की परिस्थितियों के लिए उपयुक्त विकल्प बनाते हैं. उन्होंने कहा, “काइल काफी गति और अतिरिक्त उछाल लेकर आता है जो पाकिस्तान की परिस्थितियों के अनुकूल होगा. ड्रीम 11 सुपर स्मैश में वापसी के बाद से उन्होंने दिखाया है कि वह खेल के छोटे प्रारूपों में कितने प्रभावी हो सकते हैं.”

न्यूजीलैंड के लिए यह दोहरे झटके जैसा साबित हो रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाज रचिन रविद्र चोटिल हो गए थे. उनकी हेल्थ पर अभी कोई अपडेट नहीं आया. उसके बाद बेन सीयर्स भी चोटिल हो गए, उनकी जगह न्यूजीलैंड ने जैकब डफी को शामिल किया था. अब लॉकी फर्ग्यूसन की चोट ने एक और बदलाव करा दिया है.

चैंपियंस ट्रॉफ के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), केन विलियमसन, टॉम लैथम, रचिन रविंद्र, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओराउरकी, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, जैकब डफी और काइल जैमीसन

लंदन में हिटलर चौक नहीं, पर भारत में औरंगजेब रोड, ये कैसा इतिहास? छावा देख भड़के आकाश चोपड़ा

दो चार नहीं पूरे दस, 18 नंबर जर्सी वाले विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन, पोटिंग और गांगुली के रिकॉर्ड्स

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola