ePaper
Live Updates

KKR vs SRH IPL 2021: केकेआर ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की रेस में दावेदारी मजबूत

Updated at : 03 Oct 2021 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
KKR vs SRH IPL 2021: केकेआर ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की रेस में दावेदारी मजबूत

KKR vs SRH आईपीएल 2021 के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. केकेआर ने हैदराबाद को पहले 115 रन पर रोक दिया, फिर 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद को हराकर प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंचा केकेआर

हैदराबाद को हराकर केकेआर की टीम प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. केकेआर ने 13 मैचों में 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक जुटा लिये हैं.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

केकेआर ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की रेस में मजबूत की दावेदारी

हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. केकेआर ने हैदराबाद के लक्ष्य 115 रन को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बनाकर हासिल कर लिया. केकेआर की ओर से बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाये. जबकि नीतिश राणा ने 25 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 18 रन बनाये. हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाया, तो राशिद खान और सिद्धार्थ कौल ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

केकेआर को तीसरा झटका, शुभमन गिल अर्धशतक बनाकर आउट

केकेआर को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. शुभमन गिल 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए. गिल का विकेट कौल ने लिया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

शुभमन गिल की बेहतरीन पारी, 44 गेंद में जमाया फिफ्टी

शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गिल ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके जमाये. केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 15 ओवर में 84 रन है.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

केकेआर को दूसरा झटका, त्रिपाठी 7 रन बनाकर आउट

केकेआर को 7वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी के रूप में दूसरा झटका लगा. त्रिपाठी को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया. त्रिपाठी ने 6 गेंदों में 1 चौके की मदद से 7 रन बनाया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

केकेआर को पहला झटका, अय्यर 8 रन बनाकर आउट

केकेआर को 5वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. वेंकटेश अय्यर होल्डर की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक रन विलियमसन ने बनाया

हैदराबाद की खराब बल्लेबाजी को इस तरह समझा जा सकता है कि 26 रन बनाकर केन विलियमसन अपनी टीम के टॉप स्कोरर बने हैं. उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके जमाये. इसके अलावा प्रियम गर्ग ने 21, और समद ने 25 रन बनाये. तीन बल्लेबाजों को छोड़कर एक भी खिलाड़ी 20 के आंकड़े को नहीं छू पाया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

केकेआर ने हैदराबाद को 115 रन पर रोका

केकेआर के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ खोलने नहीं दिया. नतीजा हुआ कि हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 115 रन ही बना पायी. केकेआर की ओर से टीम साउदी, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि शाकिब ने एक विकेट लिये.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद को 8वां झटका, राशिद खान 8 रन बनाकर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. राशिद खान को शिवम मावी ने 8 के स्कोर पर राशिद को अपना शिकार बनाया. राशिद ने मावी की गेंद को करारा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री के पास वेंकटेश अय्यर के हाथों लपके गये.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद को 7वां झटका, समद 25 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. समद को साउदी ने अपना दूसरा शिकार बनाया. समद ने 3 छक्कों की मदद से 18 गेंदों में 25 रन बनाया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद को 6ठा झटका, होल्डर 2 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 17वें ओवर की पहली गेंद पर 6ठा झटका लगा. चक्रवर्ती ने होल्डर को 2 रन पर अपना शिकार बनाया. होल्डर ने 9 गेंदों का सामना किया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद को चौथा झटका, अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर आउट

हैदराबाद के चार बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. अभिषेक शर्मा को शाकिब अल हसन ने 6 रन पर अपना शिकार बनाया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद को तीसरा झटका, विलियमसन 26 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कप्तान केन विलियमसन 4 चौकों की मदद से 21 गेंदों में 26 रन बनाया. विलियमसन को शाकिब अल हसन ने अपना शिकार बनाया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद को दूसरा झटका, जेसन रॉय 10 रन बनाकर आउट

हैदराबाद की टीम को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. जेसन रॉय केवल 10 रन बनाकर शिवम मावी के शिकार हुए. हैदराबाद का स्कोर इस समय दो विकेट पर 16 रन है.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में विकेट गंवाया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. टीम साउदी ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रिद्धिमान साहा को शून्य के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

दुबई में हैदराबाद का रिकॉर्ड बेहतर, 7 मैचों में दर्ज की जीत

दुबई में हैदराबाद की टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. यहां हैदराबाद ने 7 मैचों की जीत दर्ज की है, तो पांच में हार का सामना करना पड़ा. दुबई में केकेआर का रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा है. केकेआर की टीम दुबई में 3 जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, सिद्धार्थ कौल.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (c), शाकिब अल हसन, दिनेश कार्तिक (w), सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

केकेआर के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

आईपीएल 2021 के पहले सत्र में दोनों टीमें हो चुकी हैं आमने-सामने

आईपीएल 2021 के पहले सत्र में दोनों टीमें आमने-सामने हो चुकी हैं. 11 अप्रैल 2021 को खेले गये मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था. केकेआर ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान 20 ओवर में 187 रन बनाया था. जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 177 रन ही बना पायी.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद के खिलाफ यूएई में केकेआर का बेहतरीन रिकॉर्ड

यूएई में हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच यूएई में अब तक दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों ही मुकाबले में केकेआर की शानदार जीत हुई.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

4 रन बनाते ही दिनेश कार्तिक रच देंगे इतिहास

हैदराबाद के खिलाफ दिनेश कार्तिक 4 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो आईपीएल में बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे. चार रन बनाते ही दिनेश कार्तिक आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

आईपीएल में 20 बार आमने-सामने हुई हैं केकेआर और हैदराबाद की टीमें

आईपीएल में केकेआर और हैदराबाद की टीमें 20 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें केकेआर का रिकॉर्ड शानदार रहा है. केकेआर ने 13 बार हैदराबाद को हराया, जबकि हैदराबाद की टीम केवल 7 मैच में ही जीत दर्ज कर पायी.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI

जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (wk), केन विलियमसन (c), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा.

11:04 PM. 3 Oct 2111:04 PM. 3 Oct

केकेआर की संभावित एकादश

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (wk), टिम सेफर्ट/शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती.

6:26 PM. 3 Oct 216:26 PM. 3 Oct

केकेआर और हैदराबाद के बीच मुकाबला कुछ देर बाद

केकेआर और हैदराबाद की टीमें अब से कुछ देर बाद आईपीएल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. केकेआर के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, तो हैदराबाद की टीम अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगा. क्योंकि हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola