Womens T20 Challenge 2022: ट्रेलब्लेजर से हारकर भी वेलोसिटी फाइनल में, सुपरनोवाज से खिताबी भिड़ंत
Womens T20 Challenge 2022 के तीसरे मुकाबले में ट्रेलब्लेजर ने वेलोसिटी को 16 रन से हरा दिया, हालांकि जीत के बावजूद ट्रेलब्लेजर को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. अब 28 मई को सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच खिताबी भिड़ंत होगी.
ट्रेलब्लेजर से हारकर भी वेलोसिटी फाइनल में
Womens T20 Challenge 2022 के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ट्रेलब्लेजर ने वेलोसिटी को 16 रन से हरा दिया. हालांकि इसके बावजूद ट्रेलब्लेजर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. ट्रेलब्लेजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सब्भिनेनी मेघना और जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर वेलोसिटी को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर केवल 174 रन पर रोक दिया. मेघना ने 47 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली, जबकि रोड्रिग्स ने 44 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली. वेलोसिटी की ओर से किरण नवगीरे ने 34 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की तूफानी पारी खेली. जबकि शैफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली. ट्रेलब्लेजर की ओर से पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट चटकाया. जबकि रेणुका सिंह, हेले मैथ्यूज, सलमा खातून और सोफिया डंकले ने एक-एक विकेट चटकाया.
वेलोसिटी को 8वां झटका, सिमरन बहादुर 12 रन बनाकर आउट
वेलोसिटी को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा. सिमरन बहादुर 12 रन बनाकर आउट हुईं. सिमरन को हेले मैथ्यूज ने बोल्ड किया.
वेलोसिटी को 7वां झटका, राधा यादव 2 रन बनाकर आउट
वेलोसिटी को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. राधा यादव 2 रन पर रन आउट हो गयीं.
वेलोसिटी को 6ठा झटका, किरण नवगीरे अर्धशतक बनाकर आउट
वेलोसिटी को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. किरण नवगीरे अर्धशतक बनाकर आउट हुईं. उन्होंने 34 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाया. किरण को सोफिया डंकले ने अपना शिकार बनाया.
वेलोसिटी को 5वां झटका, स्नेह राणा 11 रन बनाकर आउट
वेलोसिटी को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. स्नेह राणा 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए. स्नेह राणा को रेणुका सिंह ने अपना शिकार बनाया.
वेलोसिटी को चौथा झटका, दीप्ति शर्मा 2 रन बनाकर आउट
वेलोसिटी को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. दीप्ति शर्मा 3 गेंदों में केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. दीप्ति शर्मा को गायकवाड़ ने अपना शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए