Women’s T20 Challenge 2020 Final : ट्रेलब्लेजर्स बनी महिला टी20 क्रिकेट चैलेंज की चैंपियन, फाइनल में सुपरनोवास को 16 रन से हराया
Trailblazers,Trailblazers vs Supernovas,Women’s cricket,Women’s IPL,Women’s T20 Challenge,Women’s T20 Challenge 2020 स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी और गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर ट्रेलब्लेजर्स ने सोमवार को यहां पिछले दो बार के चैंपियन सुपरनोवाज को 16 रन से हराकर पहली बार महिला टी20 चैलेंज का खिताब जीता. ट्रेलब्लेजर्स की टीम कप्तान स्मृति मंधाना के 49 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाये गये 68 रन के बावजूद आठ विकेट पर 118 रन ही बना पायी, लेकिन उसकी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और सुपरनोवाज को सात विकेट पर 102 रन ही बनाने दिये. उसकी तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 30 रन बनाये. इस कम स्कोर वाले मैच में स्पिनरों की तूती बोली. सुपरनोवाज की तरफ से बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव ने 16 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि ट्रेलब्लेजर्स के लिये बांग्लादेश की आफ स्पिनर सलमा खातून ने 18 रन देकर तीन और दीप्ति शर्मा ने नौ रन देकर दो विकेट लिये.
सुपरनोवाज की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाये
सुपरनोवाज की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 30 रन बनाये. शशिकला श्रीवर्धने ने 19, जेमिमा रोड्रिग्स ने 13, तान्या भाटिया ने 14 रन बनाये. बाकी के बल्लेबाजों ने खासा निराश किया.
ट्रेलब्लेजर्स की ओर से सलमा खातून ने 3 विकेट चटकाये
ट्रेलब्लेजर्स की ओर सलमा खातून ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाये. दीप्ति शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट चटकाये. सोफी एकलेस्टोन ने एक विकेट लिये.
ट्रेलब्लेजर्स बनी महिला टी20 क्रिकेट चैलेंज की चैंपियन फाइनल में सुपरनोवास को 16 रन से हराया
सुपरनोवाज को 16 रन से हराकर ट्रेलब्लेजर्स ने पहली बार महिला टी20 क्रिकेट चैलेंज पर कब्जा जमाया. ट्रेलब्लेजर्स की जीत में कप्तान स्मृति मंधाना की बड़ी भूमिका रही. मंधाना ने शानदार 68 रन बनाये. ट्रेलब्लेजर्स के 118 रन के जवाब में दो बार की चैंपियन सुपरनोवाज 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 102 रन ही बना पायी.
सुपरनोवास को 7वां झटका, हरमनप्रीत कौर 30 रन पर आउट
सुपरनोवास को 19वें ओवर में 3-3 झटका लगा. अनुजा पाटिल 8 रन बनाकर रन आउट हुईं. फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर 30 रन बनाकर आउट हुई. उसके बाद वस्त्राकर शून्य पर आउट हुईं. सलमा खातून ने इस ओवर में दो विकेट लिये.
सुपरनोवास को चौथा झटका, श्रीवर्धने 19 रन बनाकर आउट
सुपरनोवास को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा है. शशिकला श्रीवर्धने 1 चौके की मदद से 18 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुईं श्रीवर्धने को सलमा खातून ने आउट किया.
दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी, सुपरनोवास को तीसरा झटका
दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए सुपरनोवास को तीसरा झटका दिया है. शर्मा ने अपना पहला शिकार तान्या भाटिया को बनाया. फिर दूसरा शिकार रोड्रिग्स को बनाया. दीप्ति 20 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं रोड्रिग्स ने 16 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से 13 रन बनायीं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए