ePaper

Vaibhav Suryavanshi: जय हो बिहार की आन, 35 बॉल 100 रन; क्रिकेट का तूफान

Updated at : 28 Apr 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi celebrates his century

Vaibhav Suryavanshi celebrates his century

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया को एक नया सितारा मिल गया है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई. इस सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ने 35 गेंद पर शतक जड़ सभी का चौंका दिया. पूरा क्रिकेट समाज इसकी प्रतिभा की तारीफ कर रहा है. बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए इस बल्लेबाज ने किसी भी गेंदबाज को नही बख्शा. बड़े-बड़े गेंदबाजों को धूल चटा दी.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में एक नया तूफान उठता दिखाई दे रहा है, टीम इंडिया को नया युवा सलामी बल्लेबाज मिल गया है. 14 साल के किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए महज 35 गेंदों में धमाकेदार 100 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनकी इस तूफानी पारी ने न केवल दर्शकों को रोमांचित कर दिया, बल्कि क्रिकेट विशेषज्ञों को भी उनके प्रतिभाशाली भविष्य की उम्मीद बंधाई है. वैभव आईपीएल (IPL) इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज बल्लेबाज बने हैं. उनसे आगे केवल क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 30 गेंद पर शतक जड़ा है. Vaibhav Suryavanshi Jai ho Bihar pride 100 runs in 35 balls Storm of cricket

पिता ने बेटे के लिए बेच दी पुश्तैनी जमीन

वैभव का क्रिकेट का सफर आसान नहीं रहा. मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले वैभव के सपनों को साकार करने के लिए उनके पिता ने भारी बलिदान दिया. आर्थिक तंगी के बावजूद, उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट करियर को संवारने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी. यह निर्णय भावनात्मक रूप से भी कठिन था, लेकिन बेटे की प्रतिभा और जुनून ने उन्हें यह बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया. वैभव ने अपनी पारी में चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाकर विपक्षी गेंदबाजों की कमर तोड़ दी.

शतक जड़ने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी

उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने मैदान पर मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की और उन्हें भविष्य का स्टार बताया. मैच के बाद वैभव ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा अहसास है. यह आईपीएल में मेरा पहला शतक है और यह मेरी तीसरी पारी है. टूर्नामेंट से पहले अभ्यास के बाद यहां परिणाम दिखा है. मैं बस गेंद देखता हूं और खेलता हूं. जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है, वह मुझे बताते हैं कि क्या करना है और वह सकारात्मक चीजों को शामिल करते हैं. आईपीएल में शतक बनाना मेरा सपना रहा है और आज यह सच हो गया. कोई डर नहीं है. मैं ज्यादा नहीं सोचता, मैं सिर्फ खेलने पर ध्यान केंद्रित करता हूं.’ Vaibhav Suryavanshi Century

पिता के बलिदान को किया याद

कुछ दिन पहले अपने पिता के बलिदान को याद करते हुए वैभव ने कहा था, ‘मेरे पिता का बलिदान मेरे लिए प्रेरणा है. जब भी मैं मैदान पर उतरता हूं, तो उनके सपनों को पूरा करने का जज्बा मेरे अंदर दोगुनी ताकत भर देता है.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी अगली कोशिश राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाकर अपने पिता का सपना पूरा करने की होगी. वैभव की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि यदि सच्ची मेहनत और परिवार का समर्थन हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.

हैरत में पूरा क्रिकेट जगत

अब पूरा क्रिकेट जगत इस होनहार बल्लेबाज की अगली पारी का इंतजार कर रहा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के क्षितिज पर किस तरह चमकेंगे. एक बात लगभग तय हो गई है कि आईपीएल में उनका प्रदर्शन उन्हें देश के लिए खेलने का मौका जरूर देगा. इस धाकड़ बल्लेबाज की टी20 क्रिकेट में भी इंट्री होनी लगभग तय है. बिहार के इस सपूत ने दिखा दिया है कि सफलता के सोपान पर कैसे पहुंचा जाता है.

ये भी पढ़ें…

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ रच दिया इतिहास, IPL में 35 गेंद पर 100 बनाने वाले पहले भारतीय

IPL 2025: कौन सी टीमें हैं प्लेऑफ की सबसे बड़ी दावेदार, इन 5 टीमों ने दिखाया है दम

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन