RR vs DC IPL 2023 Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया
RR vs DC IPL 2023 आज (8 अप्रैल) आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया है. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 200 रन का लक्ष्य दिया. दोनों के बीच यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. राजस्थान की ओर से मयंक्र यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस बड़ी पारी के दम पर राजस्थान ने 199 का स्कोर बनाया. जवाब में दिल्ली नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी.
राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट चटकाये. अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को भी दो विकेट मिले. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 199 रन बनाये. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी. राजस्थान की यह तीन मैच में दूसरी जीत है और टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है.
दिल्ली का नौवां विकेट गिरा
दिल्ली को एक के बाद एक झटके लगे. इस समय आखिरी ओवर में दिल्ली को नौवां झटका लगा है. दिल्ली अब यह मुकाबला हार चुकी है. औपचारिकता मात्र बची है.
दिल्ली को छठा झटका, पॉवेल आउट
रोवमैन पॉवेल दो रन के स्कोर पर आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा है. पॉवेल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अभिषेक पोरेल आये हैं. दूसरी छोर पर डेविड वॉर्नर अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.
अक्षर पटेल आउट, दिल्ली को पांचवां झटका
अक्षर पटेल आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा है. युजवेंद्र चहल ने अक्षर को आउट कर दिया है. अक्षर की जगह बल्लेबाजी करने रोवमैन पोवेल क्रीज पर आये हैं. दिल्ली को अब भी जीत के लिए पांच ओवर में 87 रनों की जरूरत है.
दिल्ली को चौथा झटका, ललित यादव आउट
ललित यादव 38 रन बनाकर आउट हो गये हैं. ट्रेंट बोल्ट को तीसरी सफलता मिली है. उन्होंने यादव को बोल्ड कर दिया. यादव की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अक्षर पटेल आये हैं. दिल्ली का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. टीम को जीत के लिए अब भी सात ओवर में 100 रनों की जरूरत है.
दिल्ली को तीसरा झटका, रीले रूसो आउट
रविचंद्रन अश्विन को पहली सफलता मिली है. अश्विन ने रीले रूसो को आउट कर दिया है. रूसो की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर ललित यादव आये हैं. दिल्ली को पावर प्ले में ही तीसरा झटका लगा है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए