ePaper

LSG vs MI Eliminator: मुंबई के बल्लेबाजों के आगे आसान नहीं लखनऊ के गेंदबाजों की राह, जानिए किसका पलड़ा भारी

Updated at : 23 May 2023 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
LSG vs MI Eliminator: मुंबई के बल्लेबाजों के आगे आसान नहीं लखनऊ के गेंदबाजों की राह, जानिए किसका पलड़ा भारी

LSG vs MI: रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (24 मई) को आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी जबकि विजेता टीम का सामना क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से होगा.

विज्ञापन
undefined

LSG vs MI IPL 2023 Eliminator: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस बुधवार (24 मई) को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. बल्लेबाजों की फॉर्म में वापसी की बदौलत प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई की टीम लखनऊ के खिलाफ बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.

undefined

मुंबई की टीम पिछले आईपीएल सीजन में अंतिम स्थान पर रही थी जिसके बाद मौजूदा सत्र में टीम ने वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. गुजरात टाइटंस ने अंतिम लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को हराकर मुंबई की प्लेऑफ में जगह पक्की की और रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की नजरें अब अपने छठे आईपीएल खिताब पर टिकी हैं.

undefined

लखनऊ की टीम को पिछले सीजन में आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर में ही हार का सामना करना पड़ा था और इस बार टीम इससे आगे बढ़ना चाहेगी. नियमित कप्तान केएल राहुल की गैरमौजूदगी के बाजवूद टीम का संतुलन बरकरार है और कृणाल पंड्या ने उपलब्ध विकल्पों का काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया है और आईपीएल की सबसे सफल टीम के खिलाफ उन्हें लय बरकरार रखने की उम्मीद होगी.

undefined

मुंबई के लिए अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने शानदार शतक जड़ा. सुपरजाइंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी में टीम की नजरें सूर्यकुमार यादव (511 रन, एक शतक, चार अर्धशतक), सलामी बल्लेबाज इशान किशन (439), ग्रीन (381) और कप्तान रोहित (313) पर टिकी होंगी.

undefined

मुंबई के बल्लेबाजों ने लय हासिल की है और ऐसे में सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों की राह आसान नहीं होने वाली. लखनऊ को अगर मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना है तो लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को बड़ी भूमिका निभानी होगी जो 14 मैच में 16 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं. नवीन उल हक, आवेश खान, कृणाल और अनुभवी अमित मिश्रा जैसे गेंदबाजों को भी अधिक योगदान देना होगा.

undefined

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को यहां बल्लेबाजों की नाकामी के कारण लीग चरण मे हार झेलनी पड़ी थी. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी कमजोर है जिसका सुपरजाइंट्स फायदा उठाना चाहेंगे.

undefined

राहुल की गैरमौजूदगी के बावजूद सुपरजाइंट्स के बल्लेबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया है. मार्कस स्टोइनिस (14 मैच में 368 रन) दूसरे चरण में अच्छी लय में दिखे जबकि काइल मायर्स (361) और निकोलस पूरन (358) की वेस्टइंडीज की जोड़ी ने भी उपयोगी पारियां खेली हैं. चेपॉक की संभवत: धीमी पिच पर इनका प्रदर्शन टीम की सफलता के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा.

undefined

गेंदबाजी में मुंबई को अनुभवी पीयूष चावला से काफी उम्मीदें होंगी जो 20 विकेट के साथ अब तक टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं. जेसन बेहरेनडोर्फ (14 विकेट) ने भी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रभावित किया है.

Also Read: IPL 2023 से बाहर होने के बाद विराट कोहली हुए इमोशनल, RCB फैंस के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola