Live Updates

GT vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में, अब सीएसके से होगा सामना

Updated:
विज्ञापन

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2 Highlights: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब 28 मई दिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात का सामना महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. क्वालीफायर दो में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 18.2 ओवर में 171 के स्कोर पर ढेर हो गयी. गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गया.

विज्ञापन

गुजरात ने मुंबई को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर शुभमन गिल के 129 रन की मदद से तीन विकेट पर 233 रन बनाये. इसके जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर आउट हो गयी. गुजरात की टीम रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने 5 विकेट चटकाये. उन्होंने अपने दो ओवर में 4 विकेट चटकाये. मोहित ने 2.2 ओवर गेंदबाजी की और पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

मोहित शर्मा ने फिर एक ओवर में दिये दो झटके

मोहित शर्मा ने दूसरी बार एक ही ओवर में दो विकेट चटकाये हैं. उन्होंने पहले क्रिस जॉर्डन को दो रनों पर पवेलियन भेजा और उसके बाद पीयूष चावला को शून्य पर आउट कर दिया. स्टार बल्लेबाज ईशान किशन आज के महत्वपूर्ण मैच में बल्लेबाजी करने नहीं आये. गुजरात ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली है.

मुंबई को सातवां झटका, टिम डेविड आउट

टिम डेविड के रूप में मुंबई इंडियंस को सातवां झटका लगा है. राशिद खान ने 2 रन के निजी स्कोर पर टिम डेविड को पगबाधा आउट कर दिया है. मुंबई अब संकट में नजर आ रही है.

मुंबई को एक ही ओवर में लगे दो झटके

मोहित शर्मा ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया है. सूर्यकुमार यादव अर्धशतक बनाकर बोल्ड हो गये. उसके बाद विष्णु विनोद भी हार्दिक के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गये हैं. क्रीज पर इस समय क्रिस जॉर्डन और टिम डेविड मौजूद हैं. मुंबई को जीत के लिए अब भी 5 ओवर में 78 रनों की जरूरत है.

सूर्यकुमार ने छक्का जड़कर पूरा किया अपना अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है. सूर्या ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. सूर्या ने सात चौके और एक छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरे छोर पर विष्णु विनोद सूर्या का साथ दे रहे हैं.

कैमरन ग्रीन आउट, मुंबई को लगा चौथा झटका

कैमरन ग्रीन 30 के निजी स्कोर पर आउट हो गये हैं. जोशुआ लिटल ने उन्हें बोल्ड कर दिया है. मुंबई इंडियंस को 124 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है. जीत के लिए अब भी मुंबई को 100 से ज्यादा रनों की दरकार है. नये बल्लेबाज के रूप में विष्णु विनोद क्रीज पर आये हैं. दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola