IPL 2023, CSK vs LSG: सीएसके ने जीता पहला मुकाबला, लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराया
IPL 2023, Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants – आईपीएल 2023 सीजन में चेन्केनई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की है. अपने होम ग्राउंड चेपाक स्टेडियम में एमएस धोनी की सेना ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक के दम पर 217 रन बनाये. जवाब में उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. लेकिन जैसे ही अर्धषतक बनाकर काइल मेयर्स आउट हुए, टीम लड़खड़ा गयी. लखनऊ 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये और 12 रनों से यह मुकाबला हार गयी.
सीएसके ने लखनऊ को 12 रनों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपाक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक और डेवोन कॉनवे के 47 रनों के दम पर 217 रन बनाये. अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जवाब में लखनऊ की टीम काईल मेयर्स के धमाकेदार अर्धशतक के बाद भी 205 रन ही बना सकी. सीएसके की ओर से मोईन अली ने 4 विकेट चटकाकर इस जीत में बड़ी भूमिका निभायी. मोईन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
आयुष बदोनी आउट, लखनऊ को सातवां झटका
आयुष बदोनी के रूप में लखनऊ की उम्मीदों पर पानी फिर गया. बदोनी 23 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए हैं. बदोनी के रूप में लखनऊ को सातवां झटका लगा है.
निकोलस पूरन आउट, लखनऊ को छठा झटका
निकोलस पूरन काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन पूरन 32 रन बनाकर आउट हो गये. एक बड़ शॉट लगाने की प्रयास में ���ूरन बाउंड्री पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच हो गये. लखनऊ के हाथ से मैच धीरे-धीरे निकलता नजर आ रहा है.
मोईन अली ने दिया लखनऊ को पांचवां झटका
मार्कस स्टोयनिस आउट हो गये हैं. मोईन अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया है. लखनऊ को पांचवां झटका लगा है. टीम को जीत के लिए अब भी 38 गेंद पर 84 रनों की जरूरत है.
क्रुणाल पांड्या आउट, लखनऊ को चौथा झटका
क्रुणाल पांड्या आउट हो गये हैं. लखनऊ को चौथा झटका लगा है. क्रुणाल 9 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर निकोलस पूरन आये हैं.
लखनऊ को लगे लगातार दो झटके
सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा दो रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद मोईन अली के ओवर में दूसरी ही गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे कप्तान केएल राहुल आउट हो गये. लखनऊ को तीन झटके लगे हैं. लखनऊ ने 9 ओवर में 96 रन बना लिये हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए