GT vs KKR, IPL 2023 Highlights: रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने गुजरात को हराया, रिंकू बने जीत के हीरो
GT vs KKR, IPL 2023 Live Score Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. इस मैच में केकेआर के जीत के हीरो वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह रहे. एक ओर अय्यर ने 83 रनों की पारी खेली तो वहीं रिंकू सिंह ने मैच में 21 गेंदों में 48 रन बनाकर केकेआर की झोली में जीत डाल दी. मैच में राशिद खान ने गेंद से करिश्मा भी करते नजर आएं और हैट्रिक लिया. हालांकि उनकी यह हैट्रिक गुजरात को जीत नहीं दिला सकी.
केकेआर ने गुजरात टाइटंस को पीटा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. इस मैच में केकेआर के जीत के हीरो वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह रहे. एक ओर अय्यर ने 83 रनों की पारी खेली तो वहीं रिंकू सिंह ने मैच में 21 गेंदों में 48 रन बनाकर केकेआर की झोली में जीत डाल दी
रसेल, नारायण और ठाकुर बने राशिद के शिकार
राशिद खान ने अपने हैट्रिक में आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और शार्दूल ठाकुर को अपना शिकार बनाया. यह आईपीएल के 16वें सीजन की पहली हैट्रिक है.
राशिद खान की हैट्रिक, शार्दूल ठाकुर आउट
राशिद खान ने केकेआर के खिलाफ शानदार बॉलिंग करते हुए आईपीएल 2023 की पहली हैट्रिक अपने नाम की है. केकेआर के सात विकेट गिर चुके हैं.
केकेआर को लगा छठा झटका, सुनील नरेन आउट
केकेआर को एक के बाद एक लगातार दो झटके लगे हैं. टीम के बल्लेबाज सुनील नरेन राशिद खान का दूसरा शिकार बने. वह इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए.
केकेआर को लगा बड़ा झटका आंद्रे रसेल आउट
केकेआर को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल सिर्फ 1 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए. रसेल के बाद क्रीज पर नारायण उतरे हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा चौथा झटका, अय्यर आउट
केकेआर को बड़ा झटका लगा है. टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे वेंकटेश अय्यर 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. अब केकेआर को जीत के लिए 24 गेंद में 50 रनों की जरुरत है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए