RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने राजस्थान को उसी के घर में दी मात, 10 रन से जीता मैच
RR vs LSG, IPL 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया है. जयपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 154 रन बनाए थे. जवाब में उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए काइल मेयर्स ने 51 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कप्तान राहुल 39, निकोलस पूरन 28 और मार्कस स्टोइनिस ने 21 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजों में आवेश खान ने 3 विकेट चटकाए. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट झटके. यह लखनऊ की इस सीजन में चौथी जीत है.
लखनऊ ने राजस्थान को 10 रन से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया है. जयपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए आवेश खान ने 3 विकेट चटकाए. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट झटके.
राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में चाहिए 19 रन
राजस्थान की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत है. रिया पराग 10 गेंदों 11 और देवदत्त पडिक्कल 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, हेटमायर आउट
राजस्थान टीम को 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. शिमरोन हेटमायर सिर्फ दो रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर कैच आउट हुए. केएल राहुल ने उनका कैच पकड़ा. दाएं हाथ के बल्लेबाज रियान पराग क्रीज पर आए.
राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा, जोस बटलर आउट
14.3 ओवर पर राजस्थान टीम को एक और बड़ा झटका लगा. जोस बटलर 41 गेंदों पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बटलर को स्टोइनिस ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर क्रीज पर आए हैं.
संजू सैमसन आउट, राजस्थान को लगा दूसरा झटका
13वें ओवर में राजस्थान टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा. कप्तान संजू सैमसन ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. संजू सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए