Live Updates

RR vs KKR, IPL 2022: केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, चमके राणा और रिंकू सिंह

Updated:
विज्ञापन

RR vs KKR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 152 रन बनाया था. जिसके जवाब में केकेआर ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया.

विज्ञापन

केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया और लगातार पांचवीं हार के बाद पहली जीत दर्ज की. केकेआर ने राजस्थान के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया. केकेआर की जीत में नितीश राणा और रिंकू सिंह ने नाबाद पारी खेली. राणा ने 37 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाया. जबकि रिंकू सिंह ने 23 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये. जबकि बाबा इंद्रजीत ने 15 रन बनाये. राजस्थान की ओर से बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन ने एक-एक विकेट चटकाये.

केकेआर को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर आउट

केकेआर को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. श्रेयस अय्यर 32 गेंदों में एक छक्के और 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर को बोल्ट ने विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया.

केकेआर का स्कोर 9 ओवर में 50 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने 50 रन 9 ओवर में पूरा किया. जिसमें टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट भी गंवाये. इस समय नितीश राणा और कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

केकेआर को दूसरा झटका, बाबा इंद्रजीत 15 रन बनाकर आउट

केकेआर को 6ठे ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. बाबा इंद्रजीत 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए. इंद्रजीत को प्रसिद्ध कृष्ण ने आर अश्विन के हाथों कैच कराया.

5 ओवर में केकेआर का स्कोर 25 रन

5 ओवर में केकेआर ने एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिया है. इस समय कप्तान श्रेयस अय्यर और इंद्रजीत बाबा क्रीज पर जमे हुए हैं.

केकेआर को पहला झटका, फिंच 4 रन बनाकर आउट

केकेआर को चौथे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. एरोन फिंच 4 रन बनाकर आउट हुए. फिंच को कुलदीप सेन ने बोल्ड किया. फिंच ने 7 गेंदों का सामना किया. फिंच के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola