ePaper

RCB vs RR, IPL 2022, राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से, देखें संभावित प्लेइंग XI

Updated at : 26 Apr 2022 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
RCB vs RR, IPL 2022, राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से, देखें संभावित प्लेइंग XI

पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्य के बीच मुकाबला होगा. दोनों ही टीमें पांच-पांच मुकाबले जीत चुकी हैं. दोनों ही टीमें शीर्ष चार में जगह बनायी हुई हैं. आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं. यहां है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन...

विज्ञापन

आईपीएल 2022 में आज मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत होगी. राजस्थान रॉयल्स ने जहां अपना पिछला मुकाबला शानदार ढंग से जीता था, वहीं, आरसीबी को बेहद बुरी हार का सामना करना पड़ा था. पिछले मैच में आरसीबी ने इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर पोस्ट किया. पूरी टीम 68 के कुल पर आउट हो गयी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले को नौवें ओवर की पहली गेंद पर ही मैच जीत लिया.

जोस बटलर ने जड़ दिये हैं तीन शतक 

जोस बटलर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अब तक उन्होंने तीन शतक जड़ दिया है. आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जायेगा. आरसीबी ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. 10 अंकों के साथ वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. 10 अंकों के साथ उसे तीसरे स्थान पर रखा गया है.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल प्लेऑफ में 100 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति, मई में महिला चैलेंजर्स
दोनों टीमें प्वाइंट टेबल में टॉप चार में

इससे पहले आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स दोनों एक बार आमने-सामने हो चुके हैं. उस मैच में राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान के लिए जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 70 रन बनाए जबकि शिमरोन हेटमायर ने 42 रन बनाए. आरआर स्कोरबोर्ड पर 169-3 बनाने में सफल रहा था.

राजस्थान को एक बार हरा चुका है आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बाद में 4 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया. फाफ डु प्लेसिस ने 29 जबकि अनुज रावत ने 26 रन बनाए. बाद में निचले क्रम के बल्लेबाज शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक ने क्रमश: 45 और 44 रन बनाकर खेल को 4 विकेट से जीत लिया. राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने अब तक तीन शतक जड़ दिये हैं और ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने अब तक 491 रन बनाए हैं.

Also Read: IPL 2022: जोस बटलर टॉप स्कोरर ही नहीं आईपीएल 2022 के सिक्सर किंग भी हैं, जमा चुके हैं इतने छक्के
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा डी सिल्वा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैककॉय, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola