PCB ने फखर जमान को किया बैन, PSL में बॉल टैम्परिंग करते रंगे हाथ पकड़ाया खिलाड़ी

बॉल टैम्परिंग करते फखर जमान.
PSL Ball Tampering: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फखर जमान PSL के दो मैचों के लिए बैन कर दिया है. फखर जमान कैमरे पर बॉल टैम्परिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे. उनकी वजह से उनकी टीम लाहौर कलंदर्स पर मैच के दौरान 5 रनों का जुर्माना भी लगा.
PSL Ball Tampering: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फखर जमान पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स के खिलाफ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों के कारण निलंबित कर दिया. 35 वर्षीय फखर पर मैच रेफरी रोशन महानामा ने पीएसएल के खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 के तहत लेवल 3 का अपराध दर्ज किया. उन्हें पीएसएल के खेल नियमों के अनुच्छेद 41.3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो गेंद की स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव करने पर रोक लगाता है.
आखिरी ओवर में गेंद से कर रहा था छेड़खानी
मैदान पर मौजूद अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक रशीद ने फखर के खिलाफ यह आरोप लगाया था. हालांकि, सुनवाई के दौरान फखर ने सभी आरोपों से इनकार किया. ये आरोप कराची की पारी के आखिरी ओवर से ठीक पहले हुई एक घटना से जुड़े हैं, जब उन्हें जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी. ओवर से पहले उन्हें तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और कप्तान शाहीन अफरीदी के साथ बातचीत करते देखा गया था.
वीडियो नीचे देखें…
फखर जमान की वजह से टीम पर 5 रन का जुर्माना
फुटेज में कथित तौर पर उन्हें गेंद की स्थिति बदलते हुए दिखाया गया है. अंपायर फैसल अफरीदी को गड़बड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने गेंद की जांच का आदेश दिया. बाद में उन्हें मैदान पर मौजूद अपने साथी अधिकारी से लंबी बातचीत करते देखा गया. इसके बाद मैच अधिकारियों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया और गेंद बदल दी. इस फैसले से अंतिम ओवर में नौ रन का अंतर रह गया, जिसे कराची ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया.
दो मैचों के लिए किया गया बैन
फखर के इनकार के बाद, मैच रेफरी को फैसला सुनाने में 48 घंटे का समय लगा. कप्तान शाहीन अफरीदी, टीम निदेशक समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर कार्यवाही के दौरान मौजूद थे. मंगलवार को पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की कि लेवल 3 के अपराध का दोषी पाए जाने के बाद फखर को दो पीएसएल मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. अब वह लाहौर के आगामी मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जो 3 अप्रैल को घर पर मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ और 9 अप्रैल को कराची में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें…
तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




