ePaper

RCB vs GT: आरसीबी हारी पर विराट कोहली ने शतक जड़ फैंस का जीता दिल

Updated at : 22 May 2023 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
RCB vs GT: आरसीबी हारी पर विराट कोहली ने शतक जड़ फैंस का जीता दिल

आईपीएल 2023 के अंतिम लीग मुकाबले में गुजरात ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि इस मैच में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
undefined

आईपीएल 2023 के अंतिम लीग मुकाबले में रविवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि इस मैच में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ फैंस का दिल जीत लिया.

undefined

विराट कोहली ने इस मुकाबले में नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का जड़ा. इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 160 से भी ज्यादा का रहा.  

undefined

इस शतक के साथ ही विराट आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने क्रिस गेल (6 शतक) को पीछे छोड़ अपने आईपीएल करियर का सातवां शतक जड़ा.

undefined

यह कोहली का लगातार दो आईपीएल मैचों में दूसरा शतक था. कारनामा करने वाले विराट कोहली आईपीएल इतिहास के तीसरे बल्लेबाज बने. उनसे पहले यह कारनामा शिखर धवन और जोस बटलर कर चुके हैं.

undefined

गुजरात के खिलाफ आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई थी. टीम ने तीन विकेट 85 रन पर ही गिर गए थे. पर विराट ने एक छोर संभाले रखा और अंत में तेजी से रन बनाकर आरसीबी को 197 रनों के स्कोर तक पहुंचाया.

undefined

हालांकि विराट की यह पारी आरसीबी को जीत नहीं दिला सकी और गुजरात के खिलाफ मैच हारकर टीम आईपीएल 2023 से बाहर हो गई. पर इस मैच में कोहली ने जो शानदार बैटिंग की और जिस तरह से टीम को संभाला उसने सभी का दिल जीत लिया.   

undefined

विराट की इस पारी के बाद सोशल मीडिय पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज और फैंस ने उनकी जमकर प्रशंसा की. फैंस ने विराट को आईपीएल का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताया. तो वहीं क्रिकेट दिग्गजों ने विराट की बैटिंग और रनों के लिए उनकी भूख की जमकर तारीफ की.  

Also Read: RCB vs GT: विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक, आरसीबी और गुजरात मुकाबले में रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, देखें यहां
विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola