PBKS vs LSG: लखनऊ ने पंजाब किंग्स को 50 रनों से हराया, मार्कस स्टोइनिस ने खेली 72 रनों की पारी
IPL 2023 PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहली में होम टीम पंजाब किंग्स को 50 रन से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाया. लखनऊ ने 20 ओवर में 257 रन बनाये. यह आईपीएल के सभी सीजन का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले 2013 में आरसीबी ने 263 रन बनाये थे. लखनऊ की ओर से काईल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिस ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. स्टोयनिस ने 72 रनों की पारी खेली. जवाब में खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब ने 207 रन बना लिये. लखनऊ की ओर से यश ठाकुर ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट चटकाये. इस जीत के लिए लखनऊ तालिका में 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.
लखनऊ ने पंजाब को 50 रनों से हराया
काईल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिय की शानदार अर्धशतकीय पारी और बाद में यश दयाल के चार और नवीन उल हक के तीन विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को उसके होम ग्राउंड पर 50 रनों से हरा दिया है. लखनऊ ने इस मुकाबले में एक बड़ा कीर्तिमान भी बनाया. टीम ने 20 ओवर में 257 रन बनाये जो इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर है. पूरे आईपीए सीजन का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है, उसने 2013 में 263 रन बनाये थे. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फिर 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को शुरुआती झटके लगे. हालांकि बल्लेबाजों ने काफी प्रयास किया और टीम के स्कोर को 20 ओवर में नो विकेट के नुकसान पर 207 रनों तक पहुंचाया.
पंजाब के हाथ से निकला मैच
आखिरी ओवरों में पंजाब को दे झटके लगे हैं. पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 59 रनों की जरूरत है. पंजाब के बल्लेबाज अब जीत के अंतर को ही कम कर सकते हैं. लखनऊ यह मुकबला जीत चुका है.
पंजाब को सातवां झटका, जितेश शर्मा आउट
जितेश शर्मा ने एक-दो बड़ा शॉट जरूर खेला लेकिन 10 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गये. पंजाब को सातवं झटका लगा है.
सैम कुरेन आउट, पंजाब को छठा झटका
सैम कुरेन के रूप में पंजाब को छठा झटका लगा है. सैम कुरेन 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए.
मैच लगभग लखनऊ के पाले में
मैच लखनऊ के पाले में आ गया है. पंजाब ने 17 ओवर में 178 रन बनाये हैं. अब पंजाब को तीन ओवर में 70 रनों की जरूरत है. यह एक असंभव काम है. ऐसे में लखनऊ लगभग यह मुकाबला जीत चुका है.
लियाम लिविंगस्टोन आउट, पंजाब को पांचवां झटका
पंजाब को पांचवां झटका लगा है. लियाम लिविंगस्टोन आउट हो गये हैं. लिविंगस्टोन 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जीतेश शर्मा क्रीज पर आये हैं.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए