IPL 2023 Final: एमएस धोनी ने मैदान पर उतरते ही यह रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

आईपीएल 2023 फाइनल में मैदान पर उतरते ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये. धोनी के बाद दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं.
एमएस धोनी ने सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के फाइनल के दौरान मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. धोनी आज अपना 250वां आईपीएल मुकाबला खेल रहे हैं. धोनी ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन गये हैं. फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
सबसे ज्यादा आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित ने अब तक 243 मुकाबले खेले हैं. जब टी20 की बात आती है, तो एमएस धोनी 377 मैच के साथ रोहित और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से पीछे तीसरे स्थान पर हैं. एमएस धोनी सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. धोनी 11वीं बार फाइनल खेल रहे हैं.
Also Read: Watch: एमएस धोनी ने बिजली की तेजी से शुभमन गिल को किया आउट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
महेंद्र सिंह धोनी सबसे अधिक 11 बार आईपीएल फाइनल में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं. सीएसके 10वीं बार फाइनल में पहुंची है. धोनी एक बार अपनी दूसरी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को लेकर फाइनल में पहुंचे थे. दूसरे नंबर पर सुरेश रैना, तीसरे नंबर पर अंबाती रायडू और चौथे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने अब तक 8 बार फाइनल मुकाबले खेले हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक सबसे ज्यादा 28 बार आईपीएल प्लेऑफ में खेला है. दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं. रैना ने 24 बार आईपीएल प्लेऑफ में खेला है. रैना के बाद तीसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं जो 23 बार प्लेऑफ में खेल चुके हैं. अंबाती रायडू भी 23 मैच के साथ जडेजा के साथ संयुक्त रूप में तीसरे नंबर पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










