Watch: एमएस धोनी ने बिजली की तेजी से शुभमन गिल को किया आउट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने शुभमन गिल को आउट करने के लिए बिजली की तेजी दिखायी. गिल को पहला जीवनदान 3 रन के निजी स्कोर पर मिला था. उस समय पारी के दूसरे ओवर में दीपक चाहर ने उनका आसान कैच छोड़ा था. गिल अब तक इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं.
सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर अपनी लय में थे. वह लगातार बड़े हिट कर रहे थे कि इसी बीच रवींद्र जडेजा की गेंद पर एमएस धोनी ने चालाकी से उन्हें स्टंपिंग कर दी.
एमएस धोनी को शुभमन गिल को स्टंपिंग करने के लिए बिजली की तेजी दिखायी. रवींद्र जडेजा ने एक सपाट डिलीवरी की थी लेकिन गिल ने टर्न के खिलाफ खेलने की कोशिश की. गेंद ने अपनी लाइन को बनाए रखा और गेंद को पूरी तरह से मिस करने के बाद बल्लेबाज ने अपना संतुलन खो दिया. यह कुछ झण धोनी के लिए काफी था और उन्होंने इस काबिल बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया. गिल 20 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए.
Also Read: IPL 2023 Final: एमएस धोनी और हार्दिक के मुकाबले में छाए विराट कोहली, फैंस को बारिश से बचाया, VIDEO वायरल
इससे पहले धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि मैच पर बारिश का साया आज भी है. टॉस जीतने के बाद धोनी ने कहा कि हम बारिश के पूर्वानुमान के बीच पहले गेंदबाजी करेंगे. कल हम ड्रेसिंग रूम में थे. एक क्रिकेटर के रूप में, आप हमेशा खेलना चाहते हैं. कल की बारिश की वजह से फैंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. उम्मीद है, हम आज उनका मनोरंजन कर सकते हैं.
Lightning fast MSD! ⚡️ ⚡️
How about that for a glovework 👌 👌
Big breakthrough for @ChennaiIPL as @imjadeja strikes! 👍 👍#GT lose Shubman Gill.
Follow the match ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp #TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/iaaPHQFNsy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
धोनी ने आगे कहा कि पिच लंबे समय तक अंडरकवर रहा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान पिच ने यहां अच्छा व्यवहार किया है. काफी खुशी है कि हम 20 ओवर का खेल खेलेंगे. टॉस के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि पहले गेंदबाजी भी करता, लेकिन मेरा दिल बल्लेबाजी करना चाहता था इसलिए मुझे टॉस हारने से कोई फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि मौसम हमारे नियंत्रण से बाहर की चीज है. जो भी टीम बेहतर खेलेगी, उसके हाथ ट्रॉफी पर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




