Live Updates

MI vs LSG, IPL 2022: मुंबई की लगातार 8वीं हार, केएल राहुल के शतक से लखनऊ की धमाकेदार जीत

Updated:
विज्ञापन

MI vs LSG, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया. मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 132 रन ही बना पायी. इससे पहले केएल राहुल के नाबाद 103 रन के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 168 रन बनाया था.

विज्ञापन

मुंबई की लगातार 8वीं हार, केएल राहुल के शतक से लखनऊ की धमाकेदार जीत

कप्तान केएल राहुल के नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाया. जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 132 रन ही बना पायी. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 39 रन बनाये. जबकि तिलक वर्मा ने 38 रन बनाये. पोलार्ड ने 19 रन बनाये. इन सब के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ. लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट चटकाये. जबकि मोहसिन खान, होल्डर, बडोनी और बिश्नोई ने एक-एक विकेट चटकाये.

मुंबई को 8वां झटका, सैम्स 3 रन बनाकर आउट

मुंबई को 20वें ओवर में 8वां झटका लगा. क्रुणाल पांड्या ने सैम्स को 3 रन पर आउट किया. इससे पहले उनादकट को अपना शिकार बनाया.

मुंबई को 6ठा झटका, पोलार्ड 19 रन बनाकर आउट

मुंबई को 20वें ओवर की पहली गेंद पर 6ठा झटका लगा. क्रुणाल पांड्या ने पोलार्ड को 19 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. पोलार्ड ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक छक्का लगाया.

मुंबई को 5वां झटका, तिलक वर्मा 38 रन बनाकर आउट

मुंबई को 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 5वां झटका लगा. तिलक वर्मा 27 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए. तिलक को होल्डर ने अपना पहला शिकार बनाया.

मुंबई को चौथा झटका, सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर आउट

मुंबई को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार को आयुष बडोनी ने अपना शिकार बनाया.

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, रोहित शर्मा 39 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 10वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 31 गेंदों में 39 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हुए. रोहित ने 5 चौके और एक छक्के जमाये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola