MI vs KKR, IPL 2022: पैट कमिंस का फास्टेस्ट फिफ्टी, केकेआर ने मुंबई को 5 विकेट से हराया
Mumbai: Jasprit Bumrah of Mumbai Indians celebrates with teammates after the wicket of Yashasvi Jaiswal of Rajasthan Royals, during match 9 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Mumbai Indians and the Rajasthan Royals, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Saturday, April 2, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_02_2022_000151B)
MI vs KKR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. केकेआर ने मुंबई के 161 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाया और मैच जीत लिया. केकेआर की ओर से पैट कमिंस ने तूफानी पारी खेली.
पैट कमिंस ने जमाया आईपीएल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
केकेआर की जीत के हीरो पैट कमिंस ने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया. अब कमिंस केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से सबसे आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. कमिंस ने 15 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली. जबकि केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने भी 41 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली. मुंबई की ओर से मुरुगन अश्विन ने दो विकेट चटकाये. जबकि डेनियल सैम्स ने एक विकेट लिये.
केकेआर ने मुंबई को 5 विकेट से हराया
पैट कमिंस की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दमपर केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. केकेआर ने 5 विकेट खोकर केवल 16 ओवर में ही 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. मुंबई ने केकेआर के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया था.
केकेआर को 5वां झटका, आंद्रे रसेल 11 रन बनाकर आउट
टाइमल मिल्स ने केकेआर को 5वां झटका दिया. उन्होंने आंद्रे रसेल को 11 के निजी स्कोर पर आउट किया. रसेल ने 5 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये.
केकेआर को चौथा झटका, राणा 8 रन बनाकर आउट
केकेआर को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. मुरुगन अश्विन ने नितीश राणा को 8 रन के निजी स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया. राणा ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया.
केकेआर को तीसरा झटका, सैम बिलिंग्स 17 रन बनाकर आउट
मुरुगन अश्विन ने केकेआर को तीसरा झटका दिया. 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सैम बिलिंग्स ने ऊंचा उठाकर शॉट खेला, जिसको बाउंड्री के पास बासिल थम्पी ने लपक लिया. बिलिंग्स ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो छक्का जमाया. 10 ओवर में केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 67 रन है.
केकेआर को दूसरा झटका, श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर आउट
केकेआर को 6ठे ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. कप्तान श्रेयस अय्यर 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर को डेनियल सैम्स ने अपना शिकार बनाया. 6 ओवर में केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 35 रन है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए