Live Updates

MI vs CSK, IPL 2022: धोनी का धमाल, चेन्नई की मुंबई इंडियंस पर सुपर जीत, रोहित सेना की लगातार 7वीं हार

Updated:
विज्ञापन

MI vs CSK, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. मुंबई की यह 7वीं हार है.

विज्ञापन

फिनिशर की भूमिका में नजर आये एमएस धोनी

एमएस धोनी एक बार फिर फिनिशर की भूमिका में नजर आये. आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. पहली गेंद पर उनादकट ने ड्वेन प्रिटोरियस को 22 के स्कोर पर अउट कर दिया. अब चेन्नई को जीत के लिए 5 गेंदों में 17 रन चाहिए थे. दूसरी गेंद पर नये बल्लेबाज ब्रावो ने एक रन लिया और स्ट्राइक धोनी को दिया. अब चेन्नई को 4 गेंदों में 16 रन चाहिए थे. धोनी ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया. फिर चौथी गेंद पर चौका लगाया. पांचवीं गेंद पर दो रन बनाया. आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़कर चेन्नई को जीत दिला दिया.

चेन्नई की मुंबई इंडियंस पर सुपर जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 155 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया. मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ. चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू ने 40, उथप्पा ने 30, ड्वेन प्रिटोरियस ने 22 और एमएस धोनी ने 13 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाया. मुंबई की ओर से सैम्स ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाया. उनादकट ने दो विकेट लिये और रिले मेरेडिथ ने एक विकेट लिये.

चेन्नई को 7वां झटका, प्रिटोरियस 22 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 20वें ओवर की पहली गेंद पर 7वां झटका लगा. प्रिटोरियस 22 रन बनाकर आउट हुए. प्रिटोरियस ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और दो चौका जमाया.

चेन्नई को 6ठा झटका, जडेजा 3 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. जडेजा 3 रन बनाकर आउट हुए. जडेजा को रिले मेरेडिथ ने आउट किया.

चेन्नई को 5वां झटका, रायुडू 40 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. रायुडू 40 रन बनाकर आउट हुए. रायुडू ने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका और 3 छक्के जमाये. रायुडू को सैम्स ने अपना चौथा शिकार बनाया.

चेन्नई को चौथा झटका, शिवम दुबे 13 रन बनाकर आउट

चेन्नई को13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौथा झटका लगा. शिवम दुबे 14 गेंदों में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए. दुबे को सैम्स ने आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola