Live Updates

LSG vs KKR, IPL 2022: लखनऊ ने केकेआर को 75 रन से रौंदा, डीकॉक और दीपक चमके

Updated:
विज्ञापन

LSG vs KKR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाया. जवाब में केकेआर की ओर से 14.3 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गयी.

विज्ञापन

लखनऊ ने केकेआर को 75 रन से रौंदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रन से हराया. डीकॉक के 50 और दीपक हुड्डा के 41 रन की तूफानी पारी के दम पर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाया, लेकिन इसके जवाब में केकेआर की पूरी टीम 14.3 ओवर में 101 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. लखनऊ की ओर से आवेश खान और होल्डर ने तीन-तीन विकेट चटकाये. आवेश खान ने 3 ओवर में 19 रन दिये, जिसमें एक मेडल ओवर भी डाला. वहीं जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में 31 रन लुटाकर तीन विकेट चटकाये. चमिरा, मोहसिन और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिये. वहीं केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे अधिक 45 रन बनाये. रसेल ने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जमाये. फिंच ने 14 और नारायण ने 22 रन बनाये. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को भी नहीं छू पाया. केकेआर के 4 विकेट केवल 25 रन पर ही आउट हो गये थे.

केकेआर को 7वां झटका, अनुकुल रॉय शून्य पर आउट

केकेआर को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर 7वां झटका लगा. अनुकुल रॉय शून्य पर आउट हुए. अनुकुल को आवेश खान ने लिया.

केकेआर को 6ठा झटका, आंद्रे रसेल 45 रन बनाकर आउट

केकेआर को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. आंद्रे रसेल 19 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए.

केकेआर को 5वां झटका, रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट

केकेआर को 12वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. रिंकू सिंह 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. रिंकू सिंह को रवि बिश्नोई ने आउट किया.

आंद्रे रसेल ने 9वें ओवर में जमाया 25 रन

आंद्रे रसेल ने 9वें ओवर जेसन होल्डर को तीन छक्के और एक चौके की मदद से 25 रन बनाये. इसी ओवर में केकेआर के 50 रन भी पूरे हुए. 9 ओवर में केकेआर ने 4 विकेट खोकर 55 रन बनाया. इस समय रसेल 28 और रिंकू सिंह तीन रन बनाकर खेल रहे हैं.

केकेआर को चौथा झटका, नितीश राणा 2रन बनाकर आउट

केकेआर को 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौथा झटका लगा. नितीश राणा 11 गेंद खेकर केवल दो रन बनाकर आउट हुए. राणा को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola