LSG vs DC, IPL 2022: डी कॉक की तूफानी पारी, लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
LSG vs DC, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. लखनऊ ने दिल्ली के लक्ष्य को 19.4 गेंद पर 4 विकेट खोकर 155 रन बनाकर हासिल कर लिया. पृथ्वी शॉ के अर्धशतक की मदद से दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाया था.
डी कॉक की तूफानी पारी, लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
डी कॉक की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर लखलऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की. लखनऊ ने दिल्ली के लक्ष्य को केवल 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 155 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाया था. लखनऊ की ओर से डी कॉक ने 52 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली. केएल राहुल 24 रन बनाये. जबकि हुड्डा ने 11, क्रुणाल पांड्या नाबाद 19 रन बनाये और आशुष बदोनी ने 3 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 10 रन बनाये. बदोनी ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाया. दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाये. जबकि ललित यादव और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाये.
लखनऊ को चौथा झटका, हुड्डा 11 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 20वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दीपक हुड्डा को आउट कर चौथा झटका दिया. हुड्डा 11 रन बनाकर आउट हुए. लखनऊ को 5 गेंद पर 5 रन चाहिए.
लखनऊ को तीसरा झटका, डी कॉक शतक से चूके
लखनऊ को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. डी कॉक 52 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए. डी कॉक को कुलदीप यादव ने आउट किया. कुलदीप यादव नॉर्टचे के ओवर को पूरा करने आये थे. क्योंकि दो खतरनाक फुलटॉस फेंकने के कारण अंपायर ने नॉर्टजे को ओवर पूरा करने से रोक दिया.
लखनऊ को दूसरा झटका, एविन लुईस 5 रन बनाकर आउट
लखनऊ को दूसरा झटका, एविन लुईस 5 रन बनाकर आउट 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. एविन लुईस 5 रन बनाकर आउट हुए. लुईस को ललित यादव ने अपना शिकार बनाया.
डी कॉक की तूफानी पारी, चौका जड़ पूरा किया अर्धशतक
लखनऊ के सलामी बल्लेबाज डी कॉक इस समय तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का जमाया.
लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 55 गेंदों में 73 रन
लखनऊ को जीत के लिए अब 55 गेंदों में 73 रन की दरकार है. जबकि 9 विकेट शेष हैं. इस समय एविन लुईस और डी कॉक खेल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए