कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आखिरी मौका, सामने खड़ी है दिल्ली की चुनौती 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

अक्षर पटेल और अजिंक्य रहाणे

KKR: रविवार का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच भी है.

विज्ञापन

KKR: इस सीजन का आखिरी लीग मैच रविवार को कोलकाता और दिल्ली के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होगा. कोलकाता के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का यह आखिरी मौका है. 

विज्ञापन

कोलकाता की मौजूदा स्थिति

कोलकाता अभी 13 मैचों में 13 अंक लेकर छठे नंबर पर है. वहीं दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. दरअसल, शनिवार के मैच में पंजाब ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया था. जिसके कारण दिल्ली का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया. दिल्ली अभी 13 मैचों में 12 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है.

दोनों टीमें आमने-सामने

कोलकाता और दिल्ली के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मैच जीते हैं. वहीं, दिल्ली को 14 मैचों में जीत मिली है. जबकि दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा है.

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. यहाँ की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड भी तेज़ है, जिससे रन बहुत जल्दी बनते हैं. शाम को ओस गिरने के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

वेदर रिपोर्ट

इस मैच के दौरान हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है. आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है.

दोनों टीमों की संभावित 11 खिलाड़ी

कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे.

दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और त्रिपुराणा विजय.

यह भी पढ़े- RR की किस्मत का फैसला आज, मुंबई के खिलाफ ‘करो या मरो’ की जंग 

 

 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola