RR की किस्मत का फैसला आज, मुंबई के खिलाफ ‘करो या मरो’ की जंग 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

रियान पराग और हार्दिक पांड्या

IPL 2026: आईपीएल में रविवार को इस सीजन के आखिरी डबल हेडर खेले जाएंगे. पहला मैच दोपहर 3:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आज आखिरी डबल हेडर मैच खेला जाएगा. इसमें पहला मैच मुंबई और राजस्थान के बीच खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से राजस्थान के लिए मस्ट विन मैच है. वहीं, मुंबई पहले ही इस सीजन के प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है. 

विज्ञापन

मुंबई को लिए सम्मान की लड़ाई

राजस्थान के पास प्लेऑफ में पहुंचने का यह आखिरी मौका है. वह अभी 14 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है. अगर राजस्थान यह मैच जीतती है, तो 16 अंकों के साथ पंजाब और कोलकाता को पछाड़कर सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन हारने पर वह बाहर हो जाएगी. वहीं, मुंबई की टीम 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 9वें नंबर पर है और पहले ही रेस से बाहर हो चुकी है.

दोनों टीमें आमने-सामने

मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक कुल 31 मैच हुए हैं. जिसमें पलड़ा लगभग बराबरी का है. 16 मैचों में मुंबई को और 15 में राजस्थान को जीत मिली है.

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की छोटी बाउंड्री के कारण यहाँ एक बार फिर बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है. इस सीजन यहाँ हुए 5 में से 4 मैचों में कम से कम एक पारी का स्कोर 200 के पार गया है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलेगी.

मौसम कैसा रहेगा

इस रोमांचक मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में 70% बारिश होने की आशंका है.

दोनों टीमों की संभावित 11 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मेहता और बृजेश शर्मा.

यह भी पढ़े- प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola