IPL Points Table में टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, अंक तालिका में बड़ा फेरबदल

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 13 May 2026 2:55 PM

विज्ञापन

मैच खत्म होने के बाद गुजरात और हैदराबाद के खिलाड़ी हाथ मिलाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

गुजरात टाइटंस ने 82 रनों से सनराइजर्स हैदराबाद को हराया. इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. देखें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल...

विज्ञापन

IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया. गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही गुजरात की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच चुकी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को हार से नुकसान हुआ है.

16 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पहले स्थान पर है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले को गंवाकर दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. हैदराबाद 12 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है. अभी हैदराबाद के दो और मुकाबले बाकी है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी और चौथे नंबर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है.

IPL 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1गुजरात टाइटंस1284016+0.551
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1174014+1.103
3सनराइजर्स हैदराबाद1275014+0.331
4पंजाब किंग्स1164113+0.428
5चेन्नई सुपर किंग्स1165012+0.185
6राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
7दिल्ली कैपिटल्स1257010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स104519-0.169
9मुंबई इंडियंस (बाहर)113806-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स (बाहर)113806-0.907

मुकाबले का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 61 और वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेली.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 86 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए विकेट पर टिकना मुश्किल हो रहा है. सबसे ज्यादा रन पैट कमिंस ने बनाए. कमिंस ने 19 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का ‘पंच’, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola