Shardul Thakur Net Worth: MS धोनी की CSK में शार्दुल ठाकुर की वापसी, जानें कितनी है ऑलराउंडर की नेटवर्थ
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Dec 2023 3:12 PM
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है. उन्हें एमएस धोनी की टीम में खेलने का सुनहरा मौका मिला है. 2015 में शुरू हुए आईपीएल करियर में, शार्दुल ठाकुर ने सीएसके, डीसी और केकेआर के लिए खेला है. आइये उनके नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी इस समय चल रही है. न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके अलावा 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ आए भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को सीएसके ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है.

2015 में शुरू हुए आईपीएल करियर में, शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेला है.

शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के पालघर में हुआ था. शार्दुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पालघर के आनंद आश्रम कॉन्वेंट स्कूल से की और बाद में वह स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल पालघर में शामिल हो गए.

शार्दुल ठाकुर के पिता का नाम नरेंद्र ठाकुर है, वह नारियल का कारोबार करते हैं. शार्दुल ठाकुर बचपन से ही क्रिकेट के बहुत बड़े फैन और शौकीन रहे हैं. एक बार उन्होंने स्कूल में क्रिकेट खेलते समय 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे.

caknowledge की मानें तो शार्दुल ठाकुर की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी 35 करोड़ रुपये है. क्रिकेटर के पास महाराष्ट्र के पालघर में एक लक्जरी डिजाइनर घर है. इसके अलावा, शार्दुल ठाकुर के पास देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां हैं.

शार्दुल ठाकुर का कार कलेक्शन काफी छोटा है. उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं. जिसमें मर्सिडीज एसयूवी शामिल है.

शार्दुल ठाकुर अपनी गेंदबाजी शैली और मैदान पर अपने शांत स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय हैं. उनकी तुलना अक्सर एमएस धोनी से की जाती है.
Also Read: IPL 2024 Auction में कौन खिलाड़ी कितने में होंगे नीलाम, बेस प्राइस के साथ देखिए 333 खिलाड़ियों की लिस्ट
भारतीय टीम के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की वाइफ मिताली खूबसूरती के मामले में अच्छी-अच्छी हिरोइनों को टक्कर देती हैं. क्रिकेटर अक्सर अपनी पत्नी संग ग्लैमरस फोटोज शेयर करते रहते हैं.

शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के अलावा अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं. शार्दुल 10 नंबर की जर्सी पहनने वाले दूसरे खिलाड़ी थे, इससे पहले सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 पर विवाद हुआ था और शार्दुल ने अपनी जर्सी का नंबर बदल लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










