IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में केकेआर ने खरीदा
IPL Auction 2024 Live Updates: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मिनी नीलामी मंगलवार को दुबई में हो रही है. सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल बने हैं. उन्हें राजस्थान रायल्स ने 7.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
IPL Auction 2024 Live: मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ में केकेआर
मिचेल स्टार्क आईपीएल के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा. केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच उनके लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई. अंत में केकेआर ने जीत हासिल की. आज दो खिलाड़ियों ने 20 करोड़ रुपये से अधिक की बोली हासिल की.
IPL Auction 2024 Live: मिचेल स्टार्क हो सकते हैं सबसे महंगे
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए बोली 24 करोड़ से भी आगे बढ़ गई है. गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इनको खरीदने के लिए होड़ लगी हुई है.
IPL Auction 2024 Live: कई विकेटकीपर अनसोल्ड
विकेटकीपर्स के सेट में से भारत के केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा. जोश इंग्लिस और कुसल मेंडिस पर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.
IPL Auction 2024 Live: गेराल्ड कोएट्जी मुंबई में
गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है. मुंबई ने एक बोली में चेन्नई सुपर किंग्स से यह बोली जीती है. कोएट्जी के लिए मुंबई ने अपने पर्स से 5 करोड़ रुपये खर्च किए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए