ePaper

इस खिलाड़ी के लिए IPL देखने को मजबूर हुए स्टीव वॉ, कहा- एक सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी थी और दूसरी इसकी...

Updated at : 27 May 2025 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Steve Waugh on IPL and Vaibhav Suryavanshi.

Steve Waugh on IPL and Vaibhav Suryavanshi.

IPL 2025 Steve Waugh on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने पूरी दुनिया को प्रभावित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ भी इससे अछूते नहीं रहे. उन्होंने वैभव की वजह से आईपीएल देखना भी शुरू कर दिया. हालांकि उन्होंने वैभव को ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए संयम रखने की सलाह दी है.

विज्ञापन

IPL 2025 Steve Waugh on Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में सनसनी फैलाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की शानदार टाइमिंग से हैरान आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ ने उन्हें ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए नियंत्रण पर फोकस करने की सलाह दी है. वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे. राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया जो टूर्नामेंट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है.

वॉ ने जियो स्टार द्वारा आयोजित , क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलिया सरकार मीडिया कांफ्रेंस ‘आस्ट्रेलियन समर आफ क्रिकेट 2025-26’ में अनिल कुंबले, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा के साथ भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘‘चौदह साल की उम्र में उस पर कोई दबाव नहीं है. वह पूरी आजादी के साथ खेल रहा है जिसे देखकर अच्छा लगा. मुझे लगता है कि उसके सामने चुनौती नियंत्रण बनाये रखने की होगी.’’

वैभव के लिए चुनौतियां कर रही इंतजार

वॉ का मानना है कि एक करोड़ से अधिक का आईपीएल करार पा चुके सूर्यवंशी 16 वर्ष के होने से पहले करोड़पति होंगे और उन पर अपेक्षाओं का काफी दबाव होगा. उन्होंने कहा, ‘‘क्या वह इसी उत्साह से खेल सकेगा, इसी आजादी से बल्लेबाजी करेगा? यह एक चुनौती होगी. उसके पास कौशल है और वह मानसिक रूप से मजबूत है. आप चाहते हैं कि उसके जैसा बल्लेबाज कामयाब हो. क्रिकेट के लिये यह शानदार कहानी है. मैं आईपीएल ज्यादा नहीं देखता लेकिन इस तरह का कोई खिलाड़ी आता है तो देखने का मन करता है.’’

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav suryavanshi after his record breaking century. Image: mithali raj/x

सचिन जैसी प्रतिभा एक बार ही आती है

भारत में हर नये बल्लेबाजी स्टार की तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है लेकिन वॉ ने कहा कि सूर्यवंशी या किसी की भी तुलना उनसे नहीं होनी चाहिये क्योंकि तेंदुलकर जैसी प्रतिभा बार बार नहीं आती. पर्थ में 1991-92 में 18 वर्ष के तेंदुलकर की 114 रन की पारी आज भी याद की जाती है.

वैभव के शतक की कल्पना नहीं की थी

वॉ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि सचिन तेंदुलकर से किसी की भी तुलना हो सकती है. आस्ट्रेलिया में आकर पर्थ में शतक जड़ना जो दुनिया की सबसे कठिन पिचों में से है और जहां अधिकांश खिलाड़ी जूझते नजर आते हैं. पर्थ में इतनी कम उम्र में शतक लगाना हैरानी भरा था. सचिन तेंदुलकर जैसा दूसरा आसानी से नहीं मिल सकता. लेकिन मैंने एक 14 साल के लड़के के आईपीएल में शतक लगाने की कल्पना भी नहीं की थी.’’

PBKS में युजवेंद्र चहल और बस ड्राइवर के साथ बराबर का व्यवहार होता है, स्टार प्लेयर ने बयान से मचाई खलबली

न भूतो न भविष्यति! केवल 2 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम, गेंदबाज ने कहा- बच गए वरना 0 पर ही उड़ा देते

इंग्लैड के खिलाफ गिल और करुण नायर को किस नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए? चेतेश्वर पुजारा ने बताया 

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola