ePaper

इतिहास रचने की दहलीज पर केएल राहुल, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतने रन दूर

Updated at : 18 May 2025 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 KL Rahul eyes on Virat Kohli Record.

IPL 2025 KL Rahul eyes on Virat Kohli Record. Image: Social Media/X

IPL 2025 KL Rahul eyes on Virat Kohli Record: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर केएल राहुल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियों में रहते हैं. आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में उनकी 93 रन की पारी ने टीम को जीत दिलाई और जश्न भी चर्चा में रहा. अब IPL 2025 में राहुल की नजरें विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए T20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने पर हैं.

विज्ञापन

IPL 2025 KL Rahul eyes on Virat Kohli Record: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर केएल राहुल अक्सर ही अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं. अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े है. आरसीबी के खिलाफ बंगलुरु में उनकी 93 रन की पारी ने जीत, तो दिलाई ही, इसके बाद के सेलीब्रेशन ने अलग ही समां बांध दिया था. अब जब आईपीएल 2025 वापस शुरू होने जा रहा है, तो राहुल की नजरें विराट कोहली के रिकॉर्ड पर हैं. वे T20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. 

रविवार को डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच गुजरात टाइटन्स (DC vs GT) के खिलाफ है. यह मैच शाम को 7.30 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा. राहुल को 8000 रन बनाने के लिए अब केवल 33 रन चाहिए अगर वह यह बना लेते है तो वह दुनिया के पहले भारतीय बन जाएंगे, जिसने यह उपलब्धि सबसे तेज हासिल की हो. केएल राहुल ने 236 मैचों की 223 पारियों में 42.15 के औसत से कुल 7967 रन बनाए हैं. टी20 में स्ट्राइक रेट 136.14 राहुल ने इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं. 

वहीं कोहली ने अपने टी20 करियर में 243 पारियों में 8000 रनों का आंकड़ा पार किया था.  अगर बात करें टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 8000 रन पूरे करने की, तो यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है. यूनिवर्स बॉस ने केवल 213 पारियों में 8000 रन के आंकड़े को पूरा कर लिया था.

केएल राहुल के लिए आईपीएल 2025 सीजन शानदार रहा है. पहला मैच मिस करने के बाद से उन्होंने 10 मैचों में 47.63 के औसत से 381 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन फिफ्टी भी जड़ी हैं. 142.16 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल दिल्ली के लिए बड़ी उम्मीद हैं. खासकर प्लेऑफ की नेक टू नेक लड़ाई में. आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में जहां 5वें नंबर पर काबिज दिल्ली अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी, तो वहीं गुजरात एक जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बन सकती है. 

इनपुट- ऋषिका पोद्दार

भारत को वर्ल्ड कप, अब USA को दिलाई सबसे बड़ी जीत, सहवाग का रिकॉर्ड बराबर कर अमेरिका में चमके इंडियंस

नागिन-सी बलखाई गेंद, पत्ते की तरह उड़ीं गिल्लियां, 42 की उम्र में जेम्स एंडरसन का जलवा, Video

बांग्लादेश क्रिकेट में परवेज इमोन ने लिखा नया इतिहास, छक्के और शतक का बनाया नया कीर्तिमान, Video

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola