दिग्वेश राठी की चालाकी विराट के सामने धरी रह गई, कोहली ने पहले दिखाई आंखें फिर मुस्कुरा कर छोड़ दिया, Video

Updated:
विज्ञापन

IPL 2025 Digvesh Rathi Virat Kohli Fun in RCB vs LSG Match.

IPL 2025 Digvesh Rathi Virat Kohli Fun in RCB vs LSG Match: लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी, विराट कोहली को आउट करने की कोशिश में थे, लेकिन मौका नहीं मिला। हालांकि मैच के दौरान उनके एक माइंडगेम ने विराट को घूरने पर मजबूर कर दिया और फैंस को खूब रोमांचित किया.

विज्ञापन

IPL 2025 Digvesh Rathi Virat Kohli Fun in RCB vs LSG Match: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा स्पिनर दिग्वेश राठी इस सीजन अपने लंबे बालों और खास नोटबुक सेलिब्रेशन के लिए खूब चर्चा में रहे हैं. मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले जब उनसे पूछा गया कि अगर वह विराट कोहली को आउट करते हैं तो क्या वही सेलिब्रेशन करेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हामी भर दी थी. मगर मैदान पर उन्हें ऐसा मौका ही नहीं मिला. लेकिन इस मैच में उन्होंने विराट कोहली के सामने ऐसा मोमेंट बनाया, जिसने विराट को घूरने पर मजबूर किया, जिसने अलग अंदाज में दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने तेज शुरुआत दी और रनचेज की मजबूत नींव रखी.11वें ओवर में जब राठी कोहली के सामने गेंदबाज़ी कर रहे थे, तो उन्होंने अचानक गेंद फेंकने का नाटक कर पूरा एक्शन लिया, हाथ घुमाया लेकिन गेंद नहीं फेंकी. यह माइंडगेम कोहली को पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में राठी की ओर घूरा. राठी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत माफी मांगी. कोहली ने मुस्कुराते हुए उन्हें जवाब दिया, और यह पल दर्शकों के लिए बेहद खास बन गया. वहीं, ऋषभ पंत भी डगआउट में इस हल्के-फुल्के पल पर अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए.

अगली गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया और फिर अगले ओवर में आवेश खान की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 30 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे, हालांकि कोई छक्का नहीं जड़ा. हालांकि दिग्वेश ने बाद में आरसीबी के कप्तान जितेश शर्मा के खिलाफ मांकड़िंग की कोशिश की, लेकिन अंपयार ने इसे नकार दिया, जबकि ऋषभ पंत ने इस पर अपील करने से भी मना कर दिया, जिस पर जितेश के साथ मयंक अग्रवाल ने उन्हें गले लगाकर धन्यवाद दिया. दिग्वेश की इस हरकत पर विराट कोहली पवेलियन में अपना गुस्सा निकालते दिखे. उन्होंने बोतल को विंड शील्ड पर दे मारा.  

राठी को अपने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ की वजह से इस सीजन तीन बार जुर्माना भरना पड़ा और एक मैच का बैन भी झेलना पड़ा. वे इस सीजन के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के चलते बीसीसीआई की ओर से निलंबित किया गया. लेकिन दिग्वेश की ये हरकतें भी एलएसजी को जीत नहीं दिला पाईं और जितेश शर्मा ने 33 गेदों पर धुआंधार 85 रन बनाकर आरसीबी को जीत दिलाई. 

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में ऋषभ पंत के शतक की बदौलत 227 रन बनाए, जिसे जितेश के अलावा विराट कोहली के 54 और मयंक अग्रवाल के 41 रनों की सहायता से 18.4 ओवर में 230 रन बनाकर जीत लिया. इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में टॉप-2 पर भी जगह बना ली. अब उसका मुकाबला क्वालिफायर-1 में पंजाब के साथ गुरुवार को होगा. 

पल-पल बदले अनुष्का शर्मा के रिएक्शन, पंत की गुलाटी पर हैरान, तो विराट ने दी खुशी-गम और फ्लाइंग किस

जितेश शर्मा का आवेश खान से ‘बदला’, हेलमेट सेलीब्रेशन के पीछे ये है बड़ी वजह

‘मुझे बहुत कम…’, नाजुक मौके पर मयंक अग्रवाल और जितेश क्या सोच रहे थे? खुद खोला शानदार पार्टनरशिप का राज

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola