ePaper

CSK की हार में धोनी का कसूर कितना? भड़के दिग्गजों ने लगाई क्लास, कहा यह आदर्श...

Updated at : 29 Mar 2025 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni

MS Dhoni during CSK vs RCB IPL 2025 match. Image: PTI

IPL 2025: RCB ने 17 साल बाद चेपॉक में CSK को 50 रन से हराया. पाटीदार ने 51 रन बनाए, CSK 146/8 तक ही पहुंच सका. चेन्नई के लिए यह मैच काफी पहले समाप्त हो गया था, लेकिन धोनी ने भी अपने बल्लेबाजी क्रम को और नीचे कर दिया, जिससे जरूरी रन रेट और ज्यादा हो गया. यह बात क्रिकेट के खिलाड़ियों को पसंद नहीं आई.

विज्ञापन

IPL 2025 CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके घरेलू मैदान चेपॉक में 50 रन से हराया. यह 17 साल में चेन्नई के खिलाफ उनकी पहली जीत थी. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने 51 रन बनाए. जवाब में CSK की टीम 20 ओवरों में 146/8 तक ही पहुंच सकी. चेन्नई के लिए मैच में उम्मीद जिंदा थी, लेकिन धोनी (MS Dhoni) ने बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे उतरने का फैसला किया, जिसके कारण चेन्नई के लिए रनरेट बढ़ता रहा और उसे हार झेलनी पड़ी. लेकिन धोनी का यह अंदाज पूर्व क्रिकेटरों को अच्छा नहीं लगा. 

धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर उठा विवाद

महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों में 30* रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. CSK ने धोनी को 9वें नंबर पर भेजने का चौंकाने वाला फैसला लिया, जिससे क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस नाराज दिखे. पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने धोनी को इतनी देर से भेजने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, “RCB के लिए यह जीत बड़ी थी, लेकिन धोनी अगर ऊपर बल्लेबाजी करने आते, तो CSK का नेट रन रेट (NRR) बेहतर हो सकता था.” Dhoni batting position at no. 9.

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी धोनी के बल्लेबाजी क्रम से संतुष्ट नहीं दिखे. उन्होंने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं कभी भी धोनी के 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के फैसले के पक्ष में नहीं रहूंगा. यह टीम के लिए आदर्श नहीं था.” Irfan Pathan reacts on Dhoni batting position.

धोनी ने अंतिम में उतरकर चेन्नई के लिए कुछ आतिशी शॉट्स खेले, लेकिन वे बिल्कुल भी काम के नहीं थे. रनरेट काफी पहले ही बहुत ज्यादा हो चुका था. अंतिम ओवर में उन्होंने 2 छक्के लगाए, जिससे फैंस का दिल तो बहल गया, लेकिन टीम की हार नहीं टाली जा सकी. धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले भी हैरान दिखे, उन्होंने भी धोनी नंबर 9 पर? लिखकर सोचने वाली इमोजी लगा दी.

RCB के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

वहीं इस मैच के शुरुआती लम्हों की बात करें तो CSK की पारी की शुरुआत खराब रही. जोश हेजलवुड (3/21) और यश दयाल (2/18) ने शुरुआती झटके दिए. हेजलवुड ने पहले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी और फिर जम चुके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया. इसके बाद उन्होंने रवींद्र जडेजा को भी पवेलियन भेजा. यश दयाल ने शिवम दुबे (19) और शीर्ष स्कोरर रचिन रवींद्र (41) के विकेट झटककर CSK की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया. भुवनेश्वर कुमार ने भी दीपक हुड्डा को सस्ते में आउट किया.  

RCB की शानदार शुरुआत

इस जीत के साथ RCB ने अपने आईपीएल 2025 अभियान की मजबूत शुरुआत की है. वे लगातार दो मैच जीत चुके हैं, जिसमें पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और अब चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. बंगलुरु का अगला मैच अब 2 अप्रैल को बंगलुरु में ही खेला जाएगा, जहां वे गुजरात टाइटंस को होस्ट करेंगे. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स इस हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर फिसल गया है. अपने अगले मैच के लिए सीएसके गुवाहाटी का सफर करेगी, जहां वे राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेंगे. 

पाकिस्तान के खिलाफ मार्क चैपमैन का तूफान, ऐतिहासिक शतक के साथ हासिल किए तीन कीर्तिमान

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि

IPL Points Table: दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में आरसीबी टॉप पर, एमआई, सीएसके का बुरा हाल

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola