IPL 2024: लखनऊ ने सीएसके को 8 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 82 रनों की पारी

IPL 2024, LSG Vs CSK: Quinton de Kock and KL Rahul.
CSK vs LSG, IPL 2024: लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ को इस जीत से बड़ा फायदा मिला है.
CSK vs LSG, IPL 2024: लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ को इस जीत से बड़ा फायदा मिला है. सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया था. लखनऊ ने उस लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े. दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. केएल राहुल ने तो बल्ले से आग उगला. उन्होंने 53 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में राहुल ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े. इस जीत के बाद लखनऊ अंक तालिका में सातवें से पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.
IPL 2024: गायकवाड़ ने नहीं की ओपनिंग
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए. इसमें रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी का बड़ा योगदान रहा. सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम को 100 रन के अंदर पांच बल्लेबाजों को खोना पड़ गया. अजिंक्य रहाणे आज कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की जगह ओपनिंग करने आए थे. उन्होंने तो अपना काम कर दिया, लेकिन रचिन रवींद्र शून्य पर आउट हो गए. उसके बाद भी सीएसके के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा.
IPL एक्सक्लूसिव : पढ़ें कैसे इस बार ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ का नियम खराब कर रहा है युवा ऑलराउंडर का करियर
IPL 2024: जडेजा ने जड़े नाबाद 57 रन
रवींद्र जडेजा ने 40 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. एमएस धोनी ने दर्शकों का पूरा मनोरंजन किया. उन्होंन केवल 9 गेंद पर 28 रन बना डाले. धोनी ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. इससे पहले मोईन अली ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेली. गायकवाड़ केवल 17 रन ही बना सके. इस मैदान पर 176 का स्कोर कोई बड़ा स्कोर नहीं था. केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने इसको साबित कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की शानदार साझेदारी की.
IPL 2024: पूरन का शानदार फॉर्म जारी
जब लखनऊ 177 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम 10 विकेट से इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचेगी. लेकिन 134 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाजों की साझेदारी टूट गई. राहुल 82 और डिकॉक 54 रन बनाकर आउट हुए. डिकॉक ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि राहुल ने 9 चौके और 3 छक्का लगाया. लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड पर यह बड़ी जीत दर्ज की. निकोलस पूरन शानदार फॉर्म का आनंद उठा रहे हैं और उन्होंने 12 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बना डाले.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




