ePaper

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, जेक फ्रेजर मैकगर्क ने जड़ा पचासा

Updated at : 13 Apr 2024 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024

IPL 2024, DC vs GT: Delhi Capitals Team

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2024 के लीग मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पचासा जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई. दिल्ली के लिए यहजीत बेहद जरूरी थी. इस जीत के बाद दिल्ली अंक तालिका में नौवें नंबर पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 26 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. ऋषभ पंत की दिल्ली ने पहले शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया, उसके बाद टीम के बल्लेबाजों ने 168 रनारें के लक्ष्य को 19वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया. दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया. आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली की हालत काफी खराब है. वह अपने पांच में चार मुकाबले हारकर इस मैच से पहले अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर खड़ी थी. लेकिन इस एक जीत ने दिल्ली को तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एक पायदान ऊपर नौवें नंबर पर पहुंचा दिया है. दिल्ली को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी कई मुकाबले जीतने होंगे.

IPL 2024: लखनऊ का बल्लेबाजी का फैसला गलत

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर अपने होम ग्राउंड एकाना स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. राहुल को लगा कि पिच से बल्लेबाजों को पहली पारी में मदद मिलेगी. लेकिन उनकी शुरुआज बेहद खराब रही. टीम ने अपना पहला विकेट 28 के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक के रूप में गंवाया. पहला विकेट तीसरे ओवर में ही गिर गया. उसके बाद टीम का रन रेट काफी खराब रहा. 13वें ओवर तक टीम ने 100 का स्कोर पार नहीं किया और अपने 7 शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को खो दिया. किसी प्रकार टीम ने 167 रन का स्कोर पोस्ट किया. दिल्ली को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य मिला.

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के भाई ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी पर तोड़ी चुप्पी, बताया पारिवारिक मामला

IPL 2024 : कप्तानी का भार हटते ही हिटमैन और हुए विस्फोटक, स्ट्राइक रेट नयी ऊंचाई पर

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का खोला राज

IPL 2024: विदेशी खिलाड़ियों ने दिल्ली को दिलाई जीत

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी दिल्ली को चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा. उस समय टीम का स्कोर 24 रन था. उसके बाद सातवें ओवर में पृथ्वी शॉ 32 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. वह जेक फ्रेजर मैकगर्क ही थे, जिन्होंने 35 गेंद पर 55 रनों की शानदार पारी खेली और दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाया. उन्होंन अपनी पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया. कप्तान ऋषभ पंत ने भी 24 गेंद पर 41 रनों की तेज पारी खेली. पंत ने चार चौके और दो छक्के जड़े. बाकि का काम साई होप और ट्रिस्टन स्टब्स ने पूरा किया. देनों ने दिल्ली को 19वें ओवर की पहली गेंद पर जीत दिला दी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola