ePaper

भुवनेश्वर ने लिखी हैदराबाद की जीत की स्क्रिप्ट, आखिरी गेंद पर टीम को दिया तोहफा

Updated at : 03 May 2024 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Bhuvneshwar Kumar

IPL 2024: Bhuvneshwar Kumar

IPL 2024 का 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 रन से जीत दर्ज की. जीत के हीरो बने टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार. भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी गेंद पर टीम को जीत दिलाई.

विज्ञापन

IPL 2024 का 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला गया. ये मुकाबला इस सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा. रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 रन से जीत दर्ज की. जीत के हीरो बने टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार. भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी गेंद पर टीम को जीत दिलाई. मुकाबले में राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी. वहीं हैदराबाद ने आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार को सौंपा था. भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को जीत दिलाई. मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 200 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को 201 रन का लक्ष्य दिया था. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स की टीम ना कर सकी और खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक रन से हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2024: भुवनेश्वर ने इस तरह से लिखी जीत की स्क्रिप्ट

मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए छह गेंदों में 13 रनों की आवश्यकता थी. हैदराबाद की ओर से आखिरी ओवर डालने आए भुवनेश्वर ने पहली गेंद रविचंद्रन अश्विन को खिलाई. उस समय राजस्थान की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी कर रहे थे. भुवनेश्वर की पहली गेंद पर अश्विन ने सिंगल लिया. जिसके बाद दूसरी गेंद पर पॉवेल ने दो रन लिए. अब टीम को चार गेंदों में 10 रनों जरूरत थी. जिसके बाद पॉवेल ने तीसरी गेंद पर एक शानदार चौका जड़ा. जिसके बाद  पॉवेल ने चौथी और पांचवीं गेंद पर दो रन ले लिए. अब टीम को जीत के लिए एक गेंदों में दो रन की आवश्यकता थी. लेकिन भुवनेश्वर ने आखिरी गेंद पर पॉवेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. इस तरह हैदराबाद की टीम हारी हुई बाजी जीत गई.

IPL 2024: जोस बटलर और संजू सैमसन शून्य पर आउट

राजस्थान रॉयल्स की पारी की बात करें तो उसे पहला झटका पहले ही ओवर में जोस बटलर के रूप में लगा. बटलर इस सीजन में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं. वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. जायसवाल ने एक छोर संभाले रखी, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान संजू सैमसन भी बिना खाता खोले आउट हो गए. उसके बाद रियान पराग ने पारी संभाली. पराग ने 49 गेंद पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 77 रन जोड़े. लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola