RCB vs GT: विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक, आरसीबी और गुजरात मुकाबले में रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, देखें यहां

Published by : Saurav kumar Updated At : 22 May 2023 7:55 AM

विज्ञापन

आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात ने आरसीबी को हराकर उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि इस मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतक जड़ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

विज्ञापन

आईपीएल 2023 के अंतिम लीग मुकाबले में रविवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. वहीं इस मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा. दोनों के शतक के साथ ही इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. ऐसे में आज हम आपको इस मैच में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जो इस मैच में बने हैं.

गुजरात और आरसीबी के मुकाबले में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स  

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बल्ले से धमाका कर दिया. उन्होंने इस मुकाबले में 101 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली.

गुजरात के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही विराट आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने आरसीबी के हॉल ऑफ फेम में शामिल क्रिस गेल (6 शतक) को पीछे छोड़ते हुए सातवां शतक अपने नाम किया.

आईपीएल में विराट कोहली के बल्ले से छक्कों की बरसात भी हो रही है. आईपीएल में कोहली के नाम अबतक 234 छक्के हो चुके हैं. आईपीएल में सबसे अधिक छक्का जड़ने के मामले में कोहली चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं. इस सूची में क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ टॉप पर हैं.

आरसीबी और गुजरात के मुकाबले में विराट कोहली और शुभमन गिल ने लगातार दो मैचों में दो शतक लगाए. कोहली ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के तीसरे और शुभमन ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ 104 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के साथ ही शुभमन गुजरात टाइटंस की ओर से सर्वाच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

गुजरात टाइटंस का यह आईपीएल इतिहास में चेज करते हुए 17वें मैच में 14वीं जीत थी. गुजरात की टीम चेज करते हुए सिर्फ 3 मुकाबले हारी है.

आरसीबी की ओर से एक सीजन में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने मिलकर साथ में सबसे ज्यादा (939) रनों की साझेदारी की. यह आरसीबी के लिए विराट कोहली और एबी डीविलियर्स (939) के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है.

Also Read: RCB vs GT: कोहली ने शतक जड़ आईपीएल में बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola