SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली की टीमों में हो सकते हैं बड़े फेरबदल, यहां जानिए प्लेइंग 11

Published by : Saurav kumar Updated At : 24 Apr 2023 12:12 PM

विज्ञापन

आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला सोमवार (24 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला सोमवार (24 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर हैदराबाद की टीम को पिछले मुकाबले में चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम को पिछले मुकाबले में सीजन की पहली जीत मिली थी. ऐसे में इस कांटे की टक्कर के पहले यहां जानिए दिल्ली और हैदराबाद की टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है.

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर इस सीजन जमकर रन बरस रहे हैं और बल्लेबाजों को बैटिंग करना काफी रास आ रहा है. हालांकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को फायदा होता है. ऐसे में पेसर्स मैच में कमाल दिखा सकते हैं. मैच के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभा सकता है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां अच्छा फैसला माना जाएगा.   

कब और कहां देखें मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 34वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: MS Dhoni खेल रहे हैं अपना आखिरी IPL! रिटायरमेंट को लेकर फिर दिया बड़ा हिंट, जानिए क्या कहा
हैदराबाद और दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद – मयंक अग्रवाल, आरए त्रिपाठी, एचसी ब्रूक, एके मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, एम जानसेन, एच क्लासेन (विकेटकीपर), उमरान मलिक, बी कुमार, एम मार्कंडे

दिल्ली कैपिटल्स – डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, अमन हकीम खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, एमआर मार्श, पीडी साल्ट (विकेटकीपर), ए नॉर्टजे, केएल यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola