RCB vs RR Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें बैंगलोर बनाम राजस्थान मुकाबला, रोमांचक जंग से पहले जानिए यहां

Published by : Saurav kumar Updated At : 23 Apr 2023 10:15 AM

विज्ञापन

आइपीएल 2023 का 32वां मुकाबला शनिवार (23 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. वहीं इस रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानिए आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

RCB vs RR Live Streaming Details: आइपीएल 2023 का 32वां मुकाबला शनिवार (23 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर राजस्थान की टीम अब तक खेले 6 मुकाबलों में से चार में जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है. जबकि आरसीबी ने भी अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत हासिल करने के बाद प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में इस रोमांचक जंग से पहले यहां जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

कब और कहां देखें मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 32वां मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

पिच रिपोर्ट

बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर इस सीजन जमकर रन बरस रहे हैं और बल्लेबाजों को बैटिंग करना काफी रास आ रहा है. हालांकि इस मैदान पर स्पिनर्स को फायदा होता है. ऐसे में फिरकी गेंदबाज मैच में कमाल दिखा सकते हैं. मैच के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभा सकता है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां अच्छा फैसला माना जाएगा.   

Also Read: RCB vs RR Playing 11: बैंगलोर और राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां देखिए प्लेइंग 11
राजस्थान और बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola