ePaper

IPL Points Table 2023: लखनऊ और पंजाब की जीत के बाद जानें क्या है प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

Updated at : 02 Apr 2023 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
IPL Points Table 2023: लखनऊ और पंजाब की जीत के बाद जानें क्या है प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL Points Table 2023: आईपीएल 2023 सीजन के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, इससे पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खेला.

विज्ञापन

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को हो गया है. इस सीजन में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं. शनिवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए, जहां पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स ने धूल चटाई तो दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया. इससे पहले ओपनिंग मैच में गुजरात ने चेन्नई को हराया था. तो चलिए जानते हैं आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल में क्या है बाकि टीमों का हाल.

लखनऊ की टीम पहले स्थान पर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 का आगाज शानदार जीत के साथ किया. लखनऊ की टीम ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी में टीम ने 20 ओवरों में 194 रन बनाए. जिसके बाद गेंदबाजी मार्क वुड ने 5 विकेट हासिल करने के साथ दिल्ली की टीम को 143 के स्कोर पर रोकने के साथ लखनऊ को 50 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ लखनऊ टीम 2 अंकों और 2.500 नेट रनरेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, इससे पहले पंजाब और कोलकाता के बीच में खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रनों से जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल पर अपना खाता खोला. पंजाब की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. टीम का नेट रनरेट 0.425 का है.

undefined
दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम

वहीं, सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल पर 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है जिसमें उनका नेट रनरेट 0.514 का है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा जिससे तीनों टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में अंतिम तीन पायदान पर मौजूद है.

Also Read: LSG vs DC, IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली को दी मात, 50 रनों से जीता मैच

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट नए नियम के साथ पुराने फॉर्मेट में खेला जा रहा है. टीमें होम-एंड-अवे प्रारूप में मैच खेल रही हैं. इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया है. इस बार 10 फ्रेंचाइजी टीमों को A और B ग्रुप में बांटा है. हर मैच के साथ टूर्नामेंट और अंक तालिका काफी रोमांचक हो जाएगी. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 टीम आगे प्लेऑफ खेलेगी जबकि 6 टीमों का खिताब जीतने का सपना टूटेगा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola