IPL 2023 Orange & Purple Cap: युजवेंद्र चहल के सिर सजी पर्पल कैप, जानें ऑरेंज कैप पर किसका है कब्जा?

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराया. ईडन गार्डन्स में मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.
IPL 2023 Orange & Purple Cap: आईपीएल 2023 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने केकेआर पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस मैच में राजस्थान के दो स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल ने कमाल का प्रदर्शन किया. एक तरफ जायसवाल ने 47 गेंदों पर नाबाद 98 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की तो दूसरी तरफ चहल ने कोलकाता के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया.
राजस्थान रॉयल्स बनाम केकेआर मैच के बाद ऑरेंज कैप में बदलाव हुआ है, लेकिन ऑरेंज कैप अभी भी फाफ डुप्लेसी (Faf Du Plessis) के सिर पर सजी हुई है. केकेआर के खिलाफ 47 गेंदों पर 13 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों के साथ 98 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल के नाम आईपीएल 2023 में 575 रन हो गए हैं. वह इस लिस्ट में शीर्ष पर बैठे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी से मात्र 1 ही रन पीछे हैं. फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल 2023 में अब तक खेले 11 मैचों में कुल 576 रन बनाए हैं. यशस्वी और डुप्लेसी के अलावा टॉप-5 में शुभमन गिल, डेवोन कॉन्वे और विराट कोहली हैं.
फाफ डुप्लेसी- 576
यशस्वी जासवाल- 575
शुभमन गिल- 469
डेवोन कॉन्वे- 468
विराट कोहली- 420
वहीं, पर्पल कैप की बात करें तो, युजवेंद्र चहल ने केकेआर के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर मोहम्मद शमी से यह कैप छीन ली है. चहल के नाम अब सीजन-16 में 21 विकेट हो गए हैं और वह आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस सूची में मोहम्मद शमी, राशिद खान और तुषार देशपांडे 19-19 विकेट के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. वहीं टॉप-5 में पीयूष चावला दूसरे लेग स्पिनर हैं जिनके नाम इस सीजन 17 विकेट दर्ज हैं.
युजवेंद्र चहल- 21 विकेट
मोहम्मद शमी- 19 विकेट
राशिद खान- 19 विकेट
तुषार देशपांडे- 19 विकेट
पीयूष चावला- 17 विकेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




