LSG vs SRH Live Streaming: आज लखनऊ के सामने होगी हैदराबाद की चुनौती, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और लाइव डिटेल्स

IPL 2023, LSG vs SRH: आईपीएल 2023 में आज (7 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद में भिड़ंत होगी. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 पर शुरू होगा. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और लाइव डिटेल्स.
IPL 2023, LSG vs SRH Playing XI: आईपीएल 2023 के10वें मुकाबले में आज (7 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम टीम से जुड़ गए हैं तो वहीं लखनऊ टीम में क्विंटन डी कॉक की वापसी हो रही है. केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ टीम ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली. वहीं, हैदराबाद को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला कांटे की टक्कर वाला हो सकता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 10वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद होगी. यहां की पिच पर बड़ा स्कोर बनते हुए नजर आ सकता है. हालांकि शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. वहीं मुकाबले में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फसला सबसे सही माना जाएगा.
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या , क्विंटन डी कॉक/मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान.
Also Read: IPL 2023: कौन है KKR का नया ‘मिस्ट्री स्पिनर’ सुयश शर्मा? जिसने अपने डेब्यू मैच में ही बजाई RCB की बैंड
मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी , एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 10वां मुकाबला आज (7 अप्रैल) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




