ePaper

GT vs SRH: शतकवीर शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड

Updated at : 16 May 2023 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
GT vs SRH: शतकवीर शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड

टाटा आईपीएल 2023 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली गुजरात टाइटंस पहली टीम बन गयी है. इस मुकाबले में गुजरात के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा.

विज्ञापन
undefined

टाटा आईपीएल 2023 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली गुजरात टाइटंस पहली टीम बन गयी है. सोमवार को अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराकर गुजरात ने प्ले ऑफ में जगह बना ली है.

undefined

इस मुकाबले में गुजरात के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा. उन्होंने इस मुकाबले में 58 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 101 रन बनाए.

undefined

अपने इस शतक के साथ ही शुभमन ने इतिहास रच दिया है. गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक के दमपर कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है. दरअसल, शुभमन एक साल (2023) में इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 के साथ –साथ आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

Also Read: शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, वनडे वर्ल्ड कप टीम के लिए दावेदारी की मजबूत, देखें तस्वीरें
undefined

शुभमन ने इस साल ही टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा था. उन्होंने इस मैच में 126 रन बनाए थे.

undefined

गिल ने इससे पहले 24 जनवरी को कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भी सैकड़ा जड़ा था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 112 रन की धमाकेदार पारी खेली थी.

undefined

वहीं इसी साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेले गए टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार 128 रन की पारी खेली थी. गिल के लिए यह साल बहुत खास रहा है. अब गिल का अगला टार्गेट वनडे वर्ल्ड टीम में होना है. उनकी कमाल के फॉर्म को देखकर यह लगभग पक्का माना जा रहा है कि वह टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलेंगे.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola